Home समाचार गुण्डरदेही पंचायत में तीन माह से निकाली जा रही शासकीय भूमि से...

गुण्डरदेही पंचायत में तीन माह से निकाली जा रही शासकीय भूमि से मुरूम-खनिज विभाग पर लग रहा प्रश्नचिन्ह…

47
0

राजेश मेश्राम
जोंधरा (दावा)। छुरिया विकासखंड के आश्रित ग्राम पंचायत गुण्डरदेही में विगत तीन माह से नर्सरी भाग स्थित शासकीय भूमि से हाईवा व माजदा जैसी गाडिय़ों से खुलेआम मुरूम की निकासी व ढुलाई की जा रही है, बावजूद इसके खनिज विभाग की अब तक कोई कार्यवाही ना तो पंचायत पर और ना ही संबंधित ठेकेदार पर की जा रही है, जो ग्राम गुण्डरदेही सहित आसपास के ग्रामों में जनचर्चा का विषय बना हुआ है।


मैदान बन गया कुंआ – प्रतिनिधि ने जीरो ग्राऊण्ड में जाकर देखा और उसकी तस्वीर कैमरे में कैद की, पूरा शासकीय मैदान तीन माह से खुदाई के चलते कुंओं की तरह गहरा हो चुका है, मैदान से ही सटे ग्राम के खेत हैं, पहले ग्रामीण अपने खेतों से धान की कटाई इसी मार्ग से जाकर करते थे पर अब मैंदान का गहरीकरण हो जाने से किसान भी अब इस मार्ग से आना-जाना नही पायेंगे। शासकीय भूमि होने के चलते ये मैदान पशुओं का चारागाह था पर अब पशुओं का चारागाह भी खुदाई से नष्ट हो चुका है।
ग्राम प्रमुख ने कहा हमें नही पता सरपंच जाने-प्रतिनिधि ने ग्राम गुण्डरदेही पंहुचकर ग्रामीणों से बात की तो ग्राम प्रमुख पन्ना देवांगन ने बताया कि मुरूम ग्राम से विगत तीन माह से निकाला जा रहा है, ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पंहुचकर इसका विरोध भी किया बावजूद इसके आज दिनांक 07 नवंबर तक शासकीय भूमि से मुरूम की निकासी संबंधित कार्य ठेकेदार द्वारा जारी है। उपस्थित ग्रामीणों ने खनिज विभाग की कार्यशैली को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया है कि तीन तीन माह से अवैध रूप से मुरूम ग्राम से निकाली जा रही है पर अब तक कोई कार्यवाही संबंधितों पर क्यों नही की जा रही है।

पैसे की भूख ने ग्रामीणों का हक छीना – शासकीय भूमि से अवैध रूप से निकाली जा रही मुरूम के लिए आखिर जिम्मेदार जो भी हो पर मनरेगा के तहत गरीब ग्रामीणों को इसी तरह के खाली शासकीय भूमि पर ही डबरी निर्माण व तालाब निर्माण का काम मिल पाता है, पर पैसे की भूख ने गरीबों का ये हक भी छिन लिया है।
वर्सन – शासकीय भूमि से मुरूम की खुदाई की जा रही है यह मैने भी सुना है पर कौन करवा रहा है इसकी मुझे कोई जानकारी नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here