राजनांदगांव (दावा)। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार 10 वर्षों से कार्य कर रही निकहत परवीन ने भारती विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक के साथ पत्रकारिता की डिग्री हासिल३ की। भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन फोर्स पीजीडीएमसीजे की उपाधि टॉप 10 में से टॉप 2 में अपना स्थान बनाया।
विगत 12 वर्षों से समाजसेवा करती आ रही, परवीन ने इस पढ़ाई में अपना अनुभव बताया कि, आज के युग में महिलाओं को सशक्त बनाने और सच के लिए हमेशा आवाज़ उठाने में अग्रणी रहीं है। भारती विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूरी संस्था के पदाधिकारियों के साथ-साथ उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के हाथों गोल्ड मैडल सर्टिफिकेट एवं पत्रकारिता की उपाधि ग्रहण की।
राजनांदगांव के हर बड़े नेता मंत्रियों सेलिब्रिटियों का इंटरव्यू वन-टू-वन लेने वाली महिला पत्रकार निकहत परवीन ने आज अपने घर का ही नहीं पूरे राजनांदगांव का नाम रौशन किया। जिसकी उपलब्धि सिर्फ पत्रकारिता ही नहीं, समाजसेवा के रूप में पुलिस महिला काउंसलर, आस्था मूक बधिर शाला की सहसचिव और हर उस व्यक्ति की मदद करना है जो असक्षम है। उनकी मेहनत, लगन और दूर दृष्टिकोण ने पत्रकारिता ही नहीं पूरे शहर को गौरवांवित किया है।
‘दावा’ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ब्यूरो चीफ एवं इंडिया परफेक्ट न्यूज की सहसंपादक के रूप में कार्यरत निकहत को उनके इष्ट मित्रों के द्वारा बधाईयां प्रेषित की गई।



