दो जवानों के बीच हुई अपसी विवाद, मौत में तब्दील,
निंद में सोए हुए जवान को उसके ही साथी जवान ने मारी गोली,
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़ : बिती रात को सुदुंर वनांचल क्षेत्र घाघरा के 17 वीं बटालियन कैंप में बीती रात एक CAF जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मार दी। जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान गहरी नींद में सोया हुआ था, इसी दौरान आरोपी ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी था। वह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में सुदुंर वनांचल क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित 17 वीं बटालियन (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) में पदस्थ था। उसी कैंप में पदस्थ अरविंद गौतम (आरोपी) से उसकी किसी बात को लेकर लंबे समय से रंजिश थी। बीती रात सोनवीर कैंप में आकर सोया, जैसी ही वह गहरी नींद में गया, मौैका पाकर आरोपी ने उस पर गोली चलाकर मौत के घाट उतार दिया।
*घटना के बाद कैंप में मचा हड़कंप* कैंप में मौजूद अन्य जवानों ने मिलकर घायल जवान सोनवीर को सोमवार तड़के खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के खैरागढ़ पहुंचने के बाद ही मृतक का पोस्टमॉर्टम किया गया और शव को उसके गृहग्राम सडक मार्ग से रवाना किया गया।
*फिलहाल पुलिस ने आरोपी अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर गातापार थाना में रखा है और मामले की जांच में जुट गई है



