Home छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से रहवासी परेशान…

पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से रहवासी परेशान…

32
0

घरों और दुकानों के सामने जमा हो रहा है नाली का गंदा पानी

डोंगरगांव (दावा)। शहर में रोड निर्माण का काम क्या शुरू हुआ नगरवासियों के लिए यह बड़ी मुसीबत बन गया है। रोड निर्माण के दौरान कई खामियां हैं और लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही है। फिर चाहे सडक़ निर्माण में डिवाईडर हो या नाली, इस निर्माण में गुणवत्ता तो दूर इस निर्माण के चलते शहरवासी खासे परेशान हो चलते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार पर कोई असर नहीं है। खंडित डिवाईडर निर्माण के बाद अब नाली निर्माण में शिकायतें प्रारंभ हो गई है। इस सडक़ निर्माण के साथ ही नाली का निर्माण भी किया जाना था, किन्तु शहर के अधिकांश हिस्सों में नालियों का अतापता नहीं है। कुछ जगह नाली निर्माण प्रारंभ किया गया है, लेकिन इसके ढाल और गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला फव्वारा चौक से कॉलेज जाने वाले नाली का ऊंचाई ज्यादा होने के कारण खोदा जा रहा है। यह काम बीते कुछ दिवस पूर्व ही प्रारंभ हुआ है, लेकिन इसके लिए सेंट्रल बैंक के पास ड्रेनेज को करीब 20 दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों के द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है। जिसका नतीजा ये है कि बीते पखवाड़े भर से आसपास के रहवासी और दुकानदार नाली का गंदा पानी भरने से परेशान हैं। वहीं उनकी शिकायत पर नगर पंचायत द्वारा समय-समय में पम्प लगाकर गंदा पानी साफ करवाती है। इधर पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के कारण आम नागरिक बड़ी मुसीबत में पड़ गए हैं। पीडि़त नगरवासी नगर पंचायत अध्यक्ष और संबंधित पार्षद से शिकायत कर-कर के थक गए हैं। बदबू और नाली के गंदे पानी के भराव के कारण दुकानदारी तो खराब हो ही रही है। साथ ही घर के लोगों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

इस संबंध में सीएमओ विनम्र जेमा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग वालों के द्वारा नाली निर्माण के लिए नाली को और गहरा किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने नाली को ब्लॉक किया है। उन्हें वर्तमान में होने वाली को लेकर कई बार चेताया गया है और काम जल्द करने कहा जा रहा है, लेकिन ढिलाई बढ़ती जा रही है। घर और दुकानों के सामने हो रहे गंदे पानी के भराव के लिए पंप लगाकर पानी को साफ कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here