Home छत्तीसगढ़ सत्यनारायण डागा निर्विरोध बने माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष…

सत्यनारायण डागा निर्विरोध बने माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष…

2
0

राजनांदगांव (दावा)। माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय माहेश्वरी भवन में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठों और सदस्यों की सर्वसम्मति से सत्यनारायण डागा को माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही समूचे समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई और उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता गोपाल डागा ने की। निर्वाचन अधिकारी मोती सोनी एवं विनोद सादानी ने चुनाव प्रक्रिया के नियमों व दिशा-निर्देशों से सदन को अवगत कराया। इस दौरान सूर्यकांत चितलांगिया ने सत्यनारायण डागा की कुशल संगठन क्षमता, सामाजिक सक्रियता और समर्पण भाव का उल्लेख करते हुए अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने एक स्वर में करतल ध्वनि के साथ प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। माहेश्वरी समाज के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी दामोदर दास मूंदड़ा व पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने सत्यनारायण डागा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, पवन डागा, सागर चितलांग्या, राजेंद्र लड्ढा, पुरुषोत्तम गांधी, संजय लड्ढा, आनंद लोहिया, संतोष डागा, अरुण डागा, आशीष गांधी, दीपक डागा, ओमप्रकाश डागा, आशीष सोनी, नंदू सोनी, मनोज लड्ढा, प्रहलाद लड्ढा, कमल मूंदड़ा, राधेश्याम डागा, सीताराम डागा, गोविंद मालानी, सुशील धूत, चंद्रकांत चितलांगिया, हंसराज गांगड़, मनोज पोरवाल, रमेश डागा, विकास डागा, संजय पोरवाल, हर्ष चितलांग्या, ओमप्रकाश लड्ढा, गगन लड्ढा सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here