Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय मंत्री शिवराज ने छत्तीसगढ़ को दी 3.65 लाख पक्के मकानों...

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने छत्तीसगढ़ को दी 3.65 लाख पक्के मकानों की सौगात,सीएम साय को सौंपा स्वीकृति पत्र…

11
0

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 3.65 लाख से अधिक पक्के मकानों की स्वीकृति दी है। शुक्रवार को रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इन मकानों की स्वीकृति का पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रोजाना करीब 1,600 मकानों का निर्माण पूरा हो रहा है। साथ ही उन्होंने पिछली भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- कका और कांग्रेस ने मिलकर राज्य को तबाह कर दिया था, लेकिन अब प्रदेश फिर से तरक्की की राह पर लौट आया है।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने राज्य में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देने और किसानों की सहूलियत बढ़ाने के उद्देश्य से खेत से सडक़ योजना के तहत करीब 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। चौहान ने मुख्यमंत्री (शेष पृष्ठ ६ पर…)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here