Home छत्तीसगढ़ नंदई में मंदिर से मूर्तियां हटाने को लेकर तनाव, पुलिस की सतर्कता...

नंदई में मंदिर से मूर्तियां हटाने को लेकर तनाव, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी…

17
0

आरोपी पुलिस कस्टडी में, आज को मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में होगी मूर्तियों की पुन: प्राण-प्रतिष्ठा

राजनांदगांव (दावा)। शहर के नंदई चौक के पास स्थित एक प्राचीन मंदिर से भगवान शिव और हनुमान की प्रतिमाओं को हटाकर विसर्जन करने के प्रयास ने सोमवार को क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। स्थानीय नागरिकों की सजगता और बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से मामले को बिगडऩे से रोक लिया गया। पुलिस ने इस मामले में 3-4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सतर्कता से बची अनहोनी मिली जानकारी के अनुसार नंदई मोहल्ले के कुछ तत्वों द्वारा पीपल पेड़ के समीप स्थित मंदिर से मूर्तियों को उखाडक़र मोहारा नदी में विसर्जन (ठंडा करने) के लिए ले जाया जा रहा था। जैसे ही स्थानीय निवासी जयकिशन शर्मा को इसकी भनक लगी। उन्होंने तत्काल मूर्तियों को ले जा रहे युवकों को फोन पर चेतावनी दी और उन्हें रास्ते में ही रुकवा लिया। इस घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठन के लोग और स्थानीय निवासी आक्रोशित होकर नंदई चौक पर एकत्र होने लगे। जिससे चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई।

विवाद की जड़ और पुलिसिया कार्यवाही
बताया जा रहा है कि समीप स्थित एक अन्य समाज के धर्मस्थल के विस्तार और वहां स्तंभ निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है। संभवत: इसी विस्तार के उद्देश्य से बिना किसी वरिष्ठ जन या अन्य समाज से विचार-विमर्श किए मूर्तियों को हटाने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपियों को कस्टडी में ले लिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

आज होगी पुन: प्राण-प्रतिष्ठा
हिंदू संगठन के पदाधिकारी हरीश भानुशाली ने बताया कि मोहारा नदी की ओर ले जाई जा रही मूर्तियों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। आज मंगलवार सुबह 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और शुद्धिकरण के बाद मूर्तियों को उसी स्थान पर पुन: ससम्मान प्रतिष्ठित किया जाएगा। शांति बनाए रखने की अपील इस घटना के बाद शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आपसी वैमनस्यता फैलाने वाले तत्वों की निंदा की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। वर्तमान में क्षेत्र में शांति है और पुलिस बल एहतियातन तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here