Home छत्तीसगढ़ मानव मंदिर चौक का गणेश मेडिकल स्टोर एक बार फिर बना चोरों...

मानव मंदिर चौक का गणेश मेडिकल स्टोर एक बार फिर बना चोरों का निशाना…

52
0

दुकान के दोनों काउंटर के गल्ले तोडक़र ले गए 70 हजार रुपए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

राजनांदगांव (दावा)। शहर का अति व्यस्ततम चौक मानव-मंदिर समीप स्थित गणेश मेडिकल स्टोर एक बार फिर चोरी की घटना का शिकार हो गया। बता दें कि महिना भर पहले चोरों ने इसी मेडिकल स्टोर को अपना निशाना बनाया था और दुकान के अंदर घुसकर 7 लाख रुपए जैसे बड़ी रकम की चोरी कर ली थी। उक्त चोर आज तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं, और दूसरी बार फिर से वही मेडिकल स्टोर दुकान चोरी की घटना का शिकार हो गया। इस बार चोरों ने दुकान के दोनों काउंटर के गल्ले में रखे लगभग 70 हजार की रकम गल्ले तोडक़र निकाल कर ले गए।

घड़ी दुकान की सीढ़ी का उपयोग कर अंदर घुसे चोर
बताया जाता है कि इस बार चोर बगल के घड़ी दुकान की सीढ़ी का उपयोग करते हुए उपर चढक़र कुलबीर की दुकान के छत से मेडिकल स्टोर में प्रवेश किए। उक्त घटना को चोरों ने सोमवार की अल्ल सुबह जब लोग गहरी नींद में थे ऐसे समय तकरीबन 3 से 4 बजे के बीच अंजाम दिया है। चोरी की कारस्तानी सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताते चलें कि पूर्व में भी उक्त दुकान में हुई चोरी की घटना का एक-एक दृश्य सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ था। गणेश मेडिकल स्टोर के संचालक कचरु शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई सीसीटीवी फुटेज में चोरों के नजर आने के बाद भी आज तक उक्त चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। फिलहाल इस मामले में पुलिस की गहन जांच जारी है। बताया जाता है कि चोर राजस्थान तरफ के है। उनके घरों में तफ्तीश जारी है लेकिन वे पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एएसपी राहुल देव शर्मा ने आश्वस्त कराया है कि जल्द ही उक्त शातिर चोरों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि बिक्री की रकम दुकान में न छोड़े, उसे घर या बैंक में जमा कराये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here