अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग में सोनाली, तानिया, मुस्कान और भूमि ने लहराया परचम, बैंड-बाजों के साथ निकली रैली
राजनांदगांव (दावा)। कोटा (राजस्थान) में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) लीग में जिले की बेटियों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। 15 से 19 दिसंबर तक चली इस स्पर्धा में पदक जीतकर लौटीं चार महिला वेटलिफ्टरों का नगर आगमन पर शहरवासियों, वार्डवासियों और खेल संघों ने ढोल-धमाकों और फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया।
विजेता खिलाडिय़ों का बढ़ा मान
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुमारी सोनाली यदू, कु. तानिया बंजारे, कु. मुस्कान यादव और कु. भूमि सिंह ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। ये सभी खिलाड़ी स्थानीय जय भवानी व्यायाम शाला स्टेडियम समिति में नियमित अभ्यास करती हैं। खिलाडिय़ों के शहर पहुंचते ही बैड-बाजा और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया गया। वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक मिठाई खिलाकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाया।
० ऐतिहासिक उपलब्धि
अमित आजमानी जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अस्मिता खेलो इंडिया लीग में हमारे शहर की बेटियों का यह प्रदर्शन भारोत्तोलन संघ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
जय भवानी व्यायाम शाला और जिला संघ के प्रशिक्षकों की मेहनत रंग लाई है। छग भारोत्तोलन संघ और स्थानीय समिति ने सभी खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इन्होंने दी बधाई जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अशोक श्रीवास ने बताया कि स्वागत समारोह में वार्ड की महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस अवसर पर जय भवानी व्यायाम शाला, जिला भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



