Home छत्तीसगढ़ टांकाघर टंकी सफाई के कारण आज शाम पेयजल आपूर्ति बाधित…

टांकाघर टंकी सफाई के कारण आज शाम पेयजल आपूर्ति बाधित…

21
0

राजनांदगांव (दावा)। राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत टांकाघर टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण टांकाघर टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 18 को सुबह से सप्लाई यथावत होगी।

इस संबंध में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि, ग्रीष्मऋतु में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर पानी टंकियों की सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में आज दिनांक 17 जनवरी शनिवार को टांकाघर टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी।

आयुक्त ने बताया कि टांकाघर टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र गौरीनगर वार्ड न 13, स्टेशनपारा वार्ड नं. 11 एवं 12, चिखली वार्ड नं. 05, स्वीपर कॉलोनी स्टेशनपारा में आज 17 जनवरी शनिवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 18 जनवरी रविवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here