Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ का ऐतिहासिक स्वागत: जैन समाज की मांग पर...

राजनांदगांव में ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ का ऐतिहासिक स्वागत: जैन समाज की मांग पर रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात…

23
0

​राजनांदगांव:
जैन समाज की लंबे समय से चली आ रही आस्था से जुड़ी मांग को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। जबलपुर-रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम अब प्रसिद्ध जैन धर्म ग्रंथ ‘मूकमाटी’ के नाम पर होने पर आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल रहा।

​भव्य स्वागत और सम्मान:
जैसे ही यह ट्रेन नाम परिवर्तन के बाद पहली बार राजनांदगांव स्टेशन पहुंची, जैन समाज के सैकड़ों लोगों ने जयकारों के साथ इसका स्वागत किया। समाज के पदाधिकारियों ने ट्रेन के लोको पायलट (चालक) का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मुंह मीठा कराकर इस बड़ी उपलब्धि की खुशियां बांटी।

​सामाजिक गौरव का प्रतीक:
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि ‘मूकमाटी’ ग्रंथ न केवल धार्मिक रूप से बल्कि साहित्यिक और दार्शनिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस नाम से ट्रेन का संचालन होना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। इसके लिए समाज ने भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

​उपस्थिति:
इस गरिमामयी अवसर पर सकल जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा विंग और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया।इस दौरान सकल जैन समाज के सूर्यकांत जैन,अशोक झांझरी, कोषाध्यक्ष सुदेश जैन, सुशील छाबड़ा, चंद्रकांत जैन, नमिताभ जैन, डीसी जैन, पीसी जैन, अनिल बड़कुल, राजीव जैन, अनिल जैन, अखिलेश जैन निखिल जैन, रिंकू झंझरी, रविकांत जैन ,मनोज वेद ,कमलेश वेद , ओम कांकरिया, रोशन गोलछा, अजय सिंगी, विनय डद्दा,सुरेश गांधी, राकेश जैन, सुधीर जैन ,हीरा मोती, संतोष पटाक, पूनम जैन संजय विद्याश्री, अनीश जैन, प्रकाश चंद जी बाफना ,पप्पू भैया,चंद्रेश जैन, पार्षद रानू जैन, रवी सिन्हा,नरेश जैन,पंकज जैन,प्रियेश जैन,कमलेश जैन,शिरीष जैन,राजेश जैन, डॉ संजीव जैन, निलय जैन, नितिन नम्रता जैन, सुधर जैन, मुकेश जैन,ललित जैन,शरद जैन, प्रतीक जैन, शरद जैन, अक्षय मुद्दोत,रितेश लोढ़ा,मनोज सीमा जैन,विनीता जैन,सपना लहरी,श्रद्धा जैन,कल्पना जैन ,चित्रा,सुचित्रा जैन, रवी जैन ,प्रफुल्ल जैन,प्रभात जैन,अशोक पारख, सागर जैन,प्रियंक जैन ,अंशुल जैन,रवि बुद्धसेन, अक्षय जैन,शैलेश जैन,अविरल,आदि बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे।सकल जैन समाज सहित सभी की गरिमामय उपस्थित के लिए दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक झंझरी एवं सचिव सूर्यकांत जैन ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here