Home छत्तीसगढ़ माँ बम्लेश्वरी शांति उद्यान में अव्यवस्था देखने पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी…

माँ बम्लेश्वरी शांति उद्यान में अव्यवस्था देखने पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी…

25
0

0 केबलिंग ठीक कराया, प्रसाधन हुआ साफ, खरपतवार सफाई के दिये निर्देश

डोंगरगांव। नगर के माँ बम्लेश्वरी शांति उद्यान में फैली अव्यवस्था और गंदगी को लेकर प्रकशित खबर के बाद अगले ही दिन नगर पंचायत अध्यक्ष और सीएमओ ने स्टाफ व मीडियाकर्मी के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि, गार्डन की ऐसी हालत है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई थी। आगामी 26 जनवरी के पहले उद्यान साफ सफाई के साथ व्यवस्थित होगा और आगंतुक आकर सुकून महसूस करेंगे।
समाचार प्रकाशन के बाद अगली सुबह ही 17 जनवरी शनिवार को नपं अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी और सीएमओ विनम्र जेमा के साथ नगर पंचायत की पूरी टीम उद्यान पहुंचे और पूरे उद्यान का निरीक्षण किया। पहले उन्होंने कॉमन पब्लिक टॉयलेट का निरीक्षण कर तुरंत सफाई करवाया और सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं महिला व पुरुष प्रसाधन के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने बात कही। उद्यान सीमा के अंदर आने वाले क्षेत्र जहां जंगली झाड़ी और खरपतवार उग गए, उन्हें साफ करने का निर्देश दिया गया। पाथ-वे को भी साफ और व्यवस्थित करने कहा गया। टूटे टाइल्स शीघ्र ही रिपेयरिंग कराये जाने की बात कही। स्पंजी घास को सुरक्षित रखने और स्वच्छ रखने कहा गया, प्रकाश को दुरूस्त करने के लिए फाल्ट ढूंढकऱ ठीक करना प्रारंभ कर दिया गया है। ज्ञात हो कि, शहर के एकमात्र उद्यान का नाम ज्यादातर नगरवासी नहीं जानते और नामकरण होने के बाद भी नगर पंचायत द्वारा अब तक बोर्ड नहीं लगाया गया, निरीक्षण में पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने कहा कि, उद्यान के नाम का बोर्ड जल्दी और आकर्षक रूप में लगाया जाएगा।
लाइट के केबलिंग को लेकर जताई नाराजगी
मौके पर पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व कार्यकाल में उद्यान में लगे सो लाइट और हाई मास्ट के लिए जो केबलिंग निर्माण कार्य के दौरान किया गया, वह बेहद ही स्तरहीन कार्य किया गया है। प्रॉपर देखरेख और सही तरीके से काम किया जाना चाहिए था किन्तु लाखों का कार्य काफी स्तरहीन है. उन्होंने माना कि निर्माण कार्य के दौरान नगर पंचायत के इंजीनियर के सुपरविजन में ही सारे निर्माण कार्य होते हैं और उस दौरान बेहद ही स्तरहीन कार्य और घटिया तरीके से केबलिंग होने के कारण लाइट खराब हो रही है और शॉर्ट सर्किट हो रहा है निरीक्षण के दौरान जब नगर पंचायत की टेक्निकल टीम लाइट सुधारने के दौरान केवल की जांच की तो उन्होंने पाया कि, बगैर टाइपिंग के केवल को टेंपरेरी जोडकऱ जमीन में दबा दिया गया, जिसके चलते थोड़े से पानी पडऩे पर ही शॉट हो गए हो गए। शहर के एकमात्र गार्डन को बनाने और व्यवस्थित रखने के लिए पर्याप्त राशि दी गई थी, बावजूद इसके बेहद ही घटिया तरीके का काम देखने को मिला है। कई जगह की कांक्रीट की सडक़ भी उखड़ती जा रही है।
बता दें कि, सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का काम ठेकेदार गायत्री इंडस्ट्रीज एन्ड वेल्डिंग वर्कशॉप के द्वारा किया गया है, गलत तरीके से हुए काम को लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने बेहद नाराजगी जताई और सुव्यवस्थित तरीके से पाइप के द्वारा केबलिंग करने का मौके पर ही निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here