Home छत्तीसगढ़ शाइन मोंटेसरी स्कूल शंकरपुर में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने...

शाइन मोंटेसरी स्कूल शंकरपुर में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान…

13
0

राजनांदगांव: राजनांदगांव स्थित शाइन मोंटेसरी स्कूल, शंकरपुर में ‘शिक्षक दिवस’ का पर्व अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्यारे विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष अभिनंदन एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य श्री समीर खान ने अपने सहकर्मियों और उपस्थित विद्यार्थियों का आत्मीय अभिवादन किया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद और दार्शनिक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए उनके प्रेरक जीवन-वृत्त पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य श्री समीर खान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में शिक्षा के महत्व और गुरु-शिष्य की पवित्र परंपरा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने प्रिय शिक्षकों को उपहार व सम्मान-चिह्न भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here