बाल समाज अध्यक्ष नीरज पोरवाल

संयोजक दामू भूतड़ा

विसर्जन झांकी प्रभारी मनीष खंडेलवाल
राजनांदगांव। बाल समाज गंज लाइन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बालाजी मंदिर गंज लाइन में सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव पर्व पूरे धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य विसर्जन झांकी, गणपति मेला एवं परंपरागत बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
नीरज पोरवाल को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
बाल समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्री नीरज पोरवाल को इस वर्ष के लिए बाल समाज का अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी एवं प्रभारियों की घोषणा
बैठक के दौरान संगठन को मजबूती देने और कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई:
संरक्षक मंडल: जगदीश जिंदल, खूबचंद पारख, किशन खण्डेलवाल, नत्थूलाल अग्रवाल, नंदलाल राठी, मोहन अग्रहरि, सूर्यकांत चितलांग्या, डॉ. पुखराज बाफना, बिसन अग्रवाल, अशोक कुमार डागा, राजेन्द्र लढ्ढा, संतोष हूंका, सुभाष हूंका, अनिल अग्रवाल, अजीत जैन, दिनेश जिंदल, पुरूषोत्तम गांधी, ताराचंद नाहटा, अनिल गुप्ता, कैलाश हूंका, ईश्वर अग्रवाल, राजेश जिंदल, अशोक पाण्डे, राजेश चितलांग्या, दिनेश लाल, सत्यनारायण खण्डेलवाल, शरद अग्रवाल एवं गुड्डी अग्रवाल।
वरिष्ठ सदस्य व विशेष उपस्थिति: सचिन अग्रहरि, पवन डागा, नंदू भूतड़ा, राजू खण्डेलवाल, सुरेश पोरवाल, श्री दीपक गांधी, रोशन गोलछा, सूर्यकांत जैन, मुन्ना अग्रवाल, गोपाल शर्मा, सुनील उभरानी, रतन गिड़िया, सागर चितलांग्या, सुरेन्द्र लोहिया, पार्षद जैनम बैद, रानू जैन एवं पूर्व पार्षद श्रीमती मधु बैद।
कार्यकारिणी पदाधिकारी:
उपाध्यक्ष: कैलाश राठी, मनोज बैद, गुच्ची जैन, विकास अग्रवाल
सचिव: राघव गांधी
कोषाध्यक्ष: ऋषभ नाहटा
सहसचिव: तनय खण्डेलवाल, शौर्य गोयल, गंधर्व हूंका, राहुल अग्रवाल
मीडिया प्रभारी: रूपेश गुप्ता
विभिन्न प्रभार:
विसर्जन झांकी संयोजक: दामू भूतड़ा एवं श्री मनीष खण्डेलवाल
विसर्जन झांकी प्रभारी: भारत साहू, मदन राठी, सूरज खण्डेलवाल, सुजीत मित्तल, विक्की झांझरी, राजेश चंदेल, पराग हूंका, गोपाल खण्डेलवाल, मोहन मेश्राम, राजकुमार गांधी, आलोक जैन, रमेश बाफना, मनोज यादव, बबली नाहटा, श्री मीनू जैन, पुरूषोत्तम भूतड़ा, दीपक ठाकुर, हीरा माहेश्वरी, प्रमोद अग्रवाल, राजू डागा, रमेश राठी, मनोज बैद, विशाल साहू, हर्षित खण्डेलवाल, सौरभ पारख एवं मोन्टी अग्रवाल।
पूजा प्रभारी: जीतू चोपड़ा, गोपाल भट्टड़, तनमय आकाश चौरसिया, गंधर्व हूंका, राहुल अग्रवाल, राघव गांधी, ऋषभ नाहटा, सारांश खण्डेलवाल, प्रथम चितलांग्या, अबीर खण्डेलवाल, कृष्णा, विशाल भोजानी, चिराग बाफना, अर्थ अग्रवाल, प्रेरित बाफना, प्रखर लढ्ढा, अतुल चौरसिया एवं पार्थ अग्रवाल।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने गणेश उत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया।



