Home छत्तीसगढ़ संस्कारधानी में ‘यादव प्रीमियर लीग’ का रोमांच : पहले ही दिन खिलाडिय़ों...

संस्कारधानी में ‘यादव प्रीमियर लीग’ का रोमांच : पहले ही दिन खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम…

43
0

आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन से बनी टीमें, सुपर ओवर के रोमांच ने बांधा समां

राजनांदगांव (दावा)। यादव समाज द्वारा संस्कार धानी में पहली बार यादव प्रीमियर लीग का आयोजन म्युनिस्पल स्कूल मैदान में किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन 27 फरवरी को समाज प्रमुखों की उपस्थिति में यादव समाज के आराध्य भगवान श्री की पूजा अर्चना कर किया गया।

बता दें कि आईपीएल की तर्ज पर पंजीकृत खिलाडिय़ों की ऑक्शन की प्रक्रिया द्वारा आठ फे्रंचाइजी टीमों ने बोली लगाकर अपने खिलाडिय़ों का चयन किया था, उन्ही आठ टीमों को दो ग्रुप में बाँटकर जा टूर्नामेंट कराया जा रहा है। उद्घाटन मैच में बांके बिहारी 11 ने श्याम 11 को, दूसरे मैच में गोपाल 11 ने कृष्णा 11 को, तीसरे मैच में सुदर्शन इलेवन ने मधुसूदन 11 को तथा अंतिम मैच में राधे 11को हराकर अपने-अपने विजय अभियान की शुरुआत की। टूर्नामेंट के पहले वीडियो रोमांचक सुपर ओवर देखने को मिला। सुदर्शन 11 और माध्यमिक खेले गए इस मैच में दोनों टीमों के स्कोर टाइ हो जाने के कारण सुपर ओवर तक चला गया। जिसमें सुदर्शन मधुसूदन 11 को हरा दिया। प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों में के फ्रेंचाइजी में मधुसूदन 11- रिभय यादव, सुदर्शन 11- रितेश यादव, कान्हा 11- लक्ष्मण यादव एवं हरीश यादव, कृष्णा 11- लाला यादव, राधे 11 – अमन यादव, गोपाल 11- राधे यादव एवं दुर्गा यादव,, श्याम 11 – दुर्गेश यादव, और बांके बिहारी – राकेश यादव शामिल हैं। प्रतियोगिता के विजेता को 71000 रूपये तथा उपविजेता को 41000 नगद एवं ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार रखे गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here