Home छत्तीसगढ़ गुजराती स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया…

गुजराती स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया…

44
0

राजनांदगांव (दावा)। संस्कारधानी शहर में 1957 से संचालित शैक्षणिक संस्था गुजराती राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भारत माता एवं महात्मा गाँधी की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण कर कार्यक्रम प्रारंभ की। डॉ. उषा मिश्रा नगर एवं विभाग कार्यवाहिका के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। गुजराती शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष पवन पटेल द्वारा हाल ही में एक पुस्तक का लोकार्पण किया गया जिसका नाम ‘सफल लोगो के 21 रहस्य’ है। यह हमारे शाला के लिए बहुत ही गौरव की बात है। हमारे शाला के कक्षा 9वी एवं 11वी के बच्चे कुणाल बघेल एवं तरुण तुरन ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं स्कूली राष्ट्रीय एसजीएफआई अंडर-17 वर्ग बास्केटबॉल में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल और राज्य का गौरव बढ़ाया द्य इन्हें भी शाला की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हमारी शाला मे कमजोर बच्चों के लिए नि: शुल्क एक्स्ट्रा क्लास लगाई जा रही है। जिसमें नैन साहू ने अपनी अहम भूमिका निभाई। संस्था की ओर से श्रीमती नैन साहू को उसके इस कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

हमारी शाला में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री शारदाचंद्रा संभाग प्रचारिका केंद्र राजनांदगांव, डॉ. उषा मिश्रा नगर एवं विभाग कार्यवाहिका, रितु शर्मा जिला कार्यवाहिका उपस्थित हुए और बच्चों को देश से संबंधित अनेक जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात कक्षा 6वीं के छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत की गई। साथ ही बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। इसके पश्चात कक्षा 8वीं की छात्रा सिद्धि सेन के द्वारा भगत सिंह के ऊपर कविता बोला गया। साथ ही कक्षा तीसरी एवं चौथी के छात्रों के द्वारा एकता मे अनेकता पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा 8वीं से किशन रजक एवं मौली श्रीवास्तव के द्वारा गणतंत्र दिवस के ऊपर भाषण दिया गया एवं बच्चों के द्वारा देशभक्ति गाने पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। शाला में गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित एवं सम्मान हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष विनय पटेल, उपाध्यक्ष पवन पटेल, सचिव सीए रूपम सोनछत्रा, कोषाध्यक्ष हिमांशु पटेल, संस्था के सदस्यगण चंद्रिका बेन नथवानी, सूरज बुद्धदेव, रुपेश पठारिया, शैलेश कनैया, गौरव ठक्कर, पीयूष पटेल, अनिल पटेल, विपुल कन्हैया तथा शाला की प्राचार्या श्रीमती सुषमा शुक्ला, उपप्राचार्या अर्पणा श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। मंच का संचालन शाला की शिक्षिका मेघा राठी एवं देव्यानी साहू ने किया। उक्त जानकारी शाला की शिक्षिका नेहा नागवंशी द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here