नगर में संचालित दिव्यांग जनों के कल्याणार्थ शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थान अभिलाषा की सचिव सी ए श्रीमती रूपम सोनछत्रा के उत्कृष्ट प्रयासों से व उनसे प्रेरणा ले कर नगर के युवा ऊर्जावान दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता डुलानी द्वारा अभिलाषा के दिव्यांग बच्चों का दंत परीक्षण करते हुए दांतों और मुख के देख भाल कैसे किया जाए उसके संबंध में विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई कुछ बच्चों के दांतों व मसूड़ों में समस्या होने पर उन्हें दवाइयां भी प्रदान किया गया, डॉ अंकिता डुलानी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार बोद्दून, उपाध्यक्ष श्रीमती गीता राठौर, सचिव श्रीमती रूपम सोनछत्रा, कोषाध्यक्ष नीरज बाजपेयी, संयुक्त सचिव आलोक बिंदल, राजेश अग्रवाल जनसंपर्क प्रभारी सूरज बुद्धदेव, सदस्य भानुमति पिल्ले, संतोष खंडेलवाल, महेश खंडेलवाल, आदि के द्वारा सराहा गया, उक्त जानकारी संस्था के प्रशासक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा दी गई



