Home छत्तीसगढ़ गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य सेवा का गौरव: डॉ. संजय कश्यप सम्मानित |

गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य सेवा का गौरव: डॉ. संजय कश्यप सम्मानित |

16
0

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र |

नितेश मार्क/भास्कर दूत

दंतेवाड़ा। 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दंतेवाड़ा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कश्यप को उनके उत्कृष्ट, समर्पित एवं मानवीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदान किया गया।
डॉ. संजय कश्यप लंबे समय से दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ रहकर निःस्वार्थ भाव से जनसेवा कर रहे हैं। आदिवासी एवं दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने, मरीजों को समय पर उपचार, तथा जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. संजय कश्यप जैसे समर्पित चिकित्सक शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उनका कार्य न केवल स्वास्थ्य विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि समाज में विश्वास और आशा का संचार करता है।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. कश्यप ने यह सम्मान जिले की जनता और अपने सहयोगी स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित करते हुए कहा कि वे आगे भी ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भाव से जिलेवासियों की सेवा करते रहेंगे।
डॉ. संजय कश्यप को यह सम्मान मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। पूरे जिले में इस उपलब्धि को लेकर गौरव और प्रसन्नता का माहौल देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here