Home छत्तीसगढ़ हंगामेदार सामान्य सभा में गरजे महापौर, हमें नजर अंदाज करें, किसी में...

हंगामेदार सामान्य सभा में गरजे महापौर, हमें नजर अंदाज करें, किसी में दम नहीं…

68
0

 

13 प्रस्तावों पर मुहर, 11 सर्वसम्मति से और 2 बहुमत से पारित ० शहर के कई चौराहों का हुआ नामकरण, गंज चौक से कन्हारपुरी के बजाय अब ब्रिज के नीचे से गठुला नाला तक बनेगी स्मार्ट रोड

 

राजनांदगांव (दावा)। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक आज पूर्वान्ह 11 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें प्रारंभ हुई। बैठक में 13 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया गया। बैठक निर्धारत समय में राष्ट्रगीत तथा राज्य गीत के साथ प्रारंभ हुई। तत्पश्चात एक घण्टे का प्रश्नकाल हुआ, प्रश्नकाल के पश्चात क्रमानुुसार विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन की स्वीकृति एंव अनुमोदन विषय सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके प्रश्चात चौक चौराहा के नामकरण की कड़ी में पुष्प वाटिका का नाम वेद्मूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम आचार्य के नाम से किये जाने, डोंगरगांव रोड में ब्रम्हकुमारी प्रवेश द्वार के चौक का नाम ब्रम्हकुमारी चौक, केशन नगर स्थित चौराहे का नाम कालीबाड़ी चौक, महामाया चौक बसंतपुर का नाम संत शिरोमणी सेन महाराज, कौरिनभाठा स्थित चौराहे का नाम चित्रांश चौराहा, सिंधी कालोनी वार्ड नं. 23 के संत कवरराम चौराहा से झुलेलाल घाट जाने वाले मार्ग का नाम संत बाबा आसूदाराम मार्ग, वार्ड नं. 23 सिंधी कालोनी हेमू कालाणी चौक के पास स्थित गार्डन का नाम शदाणी उद्यान एवं फरहद चौक का नामा शहीद वीरनारायण सिंह चौक के नाम पर किये जाने चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसमें से महामाया चौक बसंतपुर का नाम संत शिरोमणी सेन महाराज के नाम से किये जाने संबंधित विषय में समाज द्वारा पुन: नया स्थल आशा नगर चौक व रोड़ का नाम सेन महारा के नाम से किये जाने संबंधी पत्र के आधार पर स्थल परिवर्तन कर आशा नगर चौक व रोड का नाम संत शिरोमणी सेन महाराज के नाम से करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार कौरिनभाठा स्थित चौराहे का नाम चित्रांश चौराहा किये जाने के संबंध में कायस्त समाज द्वारा जमातपारा फौव्वारा चौक का नाम चित्रांश चौराहा किये जाने की समाज द्वारा पुन: मांग पर स्थल परिवर्तन कर फौव्वारा चौक का नाम चित्रांश चौराहा करने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

 

इसी प्रकार विषय क्रमांक 3 में जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने तथा विषय क्रमांक 4 बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र में बाल विवाह मुक्त होने की जानकारी प्रेषित किये जाने की संबंधी विषय सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही विषय क्रमांक 5 नगर निगम राजनांदगांव में स्वास्थ्य विभाग के फिल्ड अधिकारी/कर्मचारी (वार्ड प्रभारी, सफाई दरोगा, स्वच्छता निरीक्षक) को पेट्रोल भत्ता रािश 1000.00 रूपये (एक हजार रूपये) प्रदाय किये जाने संबंधी विषय में संशोधन प्रस्ताव पारित कर वार्ड प्रभारी को 5 सौ रूपये तथा सफाई दरोगा व स्वच्छता निरीक्षक को 1-1 हजार रूपये पेट्रोल भत्ता की सहमति देकर राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षको को 5 रूपये तथा सहायक राजस्व निरीक्षक व राजस्व निरीक्षक को 1-1 हजार रूपये सर्वसम्मति से तथा विषय क्रमांक 6 में नगर निगम राजनांदगांव के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ द्वारा संघ की विभिन्न गतिविधियो का संचालन हेतु 50 हजार रूपये (पचास हजार रूपये) की मांग की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गयी।

इसी प्रकार विषय क्रमांक 7 दिल्ली दरवाजा व्यवसायिक परिसर स्थित प्रथम तल की 2 दुकाने, पुत्रीशाला व्यवसायिक परिसर की दुकान क्रमांक 17 की नीलामी में प्राप्त उच्चतम बोली की सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई एवं सर्वेश्वरदास स्कूल के सामने निर्मित व्यवसायिक परिसर के दुकानो ंकी नीलामी में प्राप्त उच्चतम बोली की स्वीकृति संबंधी विषय सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही विषय क्रमांक 8 में नगर पालिक निगम राजनांदगांव में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत गंज चौक से कन्हारपुरी तक सडक़ चौडीकरण एंव उन्नयन कार्य हेतु लागत राशि 1439.90 लाख रूपये की निविदा आमंत्रण किये जाने की स्वीकृति, विषय क्रमांक 9 अधोसंरचना मद अंतर्गत शासन स्वीकृति अनुसार 350.00 लाख रूप्ये से नार कन्हैया नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण किये जाने हेतु जारी की गई निविदा की पुष्टि/अनुमोदन, विषय क्रमांक 10 नगर पालिक निगम राजनांदगांव में मुख्यमंत्री नगोत्थान योजनांतर्गत आडिटोरियम निर्माण हेतु लागत राशि 1592.06 लाख रूपये की निविदा आमंत्रण किये जाने की स्वीकृति, विषय क्रमांक 11 अधोसंरचना मद अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में नाली, रोड, लाईट व पानी की व्यवस्था हेतु राशि रूपये 490.04 लाख के सिस्टम टेण्डल नं. 178067 आहूत निविदा की पुष्टि/अनुमोदन एवं प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति, विषय क्रमांक 12 मोहारा फिल्टर प्लांट से गंज चौक तक एंव नंदई चौक से इंदिरा नगर टंकी तक 600 एम.एम. राईजिंग मेन पाईप लाईन विस्तार कार्य हेतु न्युनतम दर की स्वीकृति संबंधी पॉचो विषय मे चर्चा उपरांत सर्वसम्मति पारित किया गया, लेकिन विषय क्रमांक 8 गंज चौक से कन्हापुरी तक सडक चौड़ीकरण एवं उन्नय कार्य विषय में निविदा आमंत्रण के साथ उक्त रोड लोक निर्माण विभाग में स्वीकृत होने के कारण परिवर्तित कर ओवर ब्रिज के नीचे से गठुला नाला निगम सीमाक्षेत्र तक चौडीकरण करने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अंतिम विषय में संपत्तिकर, युक्तिकरण की स्वीकृति के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित टेक्स स्लेब विषय बहुमत से पारित किया गया। सभी विषयो के अंत में महापौर मधुसूदन यादव द्वारा अंत में सदस्यो द्वारा चर्चा उपरांत ली गई जानकारी का जवाब प्रस्तुत किया गया। निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिं पारस वर्मा ने सभा का सफल संचालन किया। बैठक के अंत में राष्ट्रगान के पश्चात पार्षदों के दिवंगत परिजनों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजली दी गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले,सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन, महपौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदो के अलावा निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा व अधिकारी कर्मचारी एंव पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

ट्रीपल इंजन वाली सरकार में निगम में पैसा नहीं
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले द्वारा ट्रीपल इंजन की सरकार होने के बाद नगर निगम में पैसा नहीं होने व फिल्टर प्लांट में फिटकरी गायब होने तथा वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद हफीज खान द्वारा लोगों को गंदा पानी पिलाने की बात कहने पर सदन गरमा गया और दोनों पक्षों द्वारा हो-हल्ला मचने शुरू हो गए। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग सभापति के आसंदी तक आ गए और वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, सावन वर्मा, मणिभास्कर गुप्ता आदि की श्री पिल्ले के साथ देर तक विवाद होते रहा। सभा में जहां कांग्रेसी पार्षदों ने फर्जी नियुक्ति बंद करो के नारे लगाए। वहीं सत्ता दल के पार्षदों ने वंदे मातरम के नारे लगाकर उन पर हावी होने का प्रयास किया। इस पर महापौर मधुसूदन यादव द्वारा सभापति पारस वर्मा से व्यवस्था देने की मांग किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष श्री पिल्ले ने निगम के ज्यादातर कामों की सहमति भाजपा कार्यालय से होने तथा महापौर के नाम अटल परिसर लोकार्पण के समय महापौर का नाम पट्टिका में अंकित नहीं होने व उनको नजर अंदाज करने की बात कह देने से सत्ता पक्ष के पार्षद व एमआईसी मेंबर आलोक श्रोती, पार्षद मनोहर यादव, वर्षा शरद सिन्हा व अन्य पार्षदों ने इस पर विरोध जताया। वहीं महापौर ने विपक्षी लोगों को तिल का ताड़ न बनाने की नसीहत देते हुए सभा में गरजते हुए कहा कि किसी में दम नहीं की उन्हें नजर अंदाज कर दें।
सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति का छाया रहा मुद्दा

निगम में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में सांसद प्रतिनिधि देवशरण का मुद्दा भी अनावश्यक रूप से छाया रहा। नेता प्रतिपक्ष पिल्ले ने श्री सेन को सासद प्रतिनिधि नहीं होने की बात उठा दी और नियुक्ति के आदेश कापी की मांग की। इस पर भी सदन देर तक गर्म रहा। सांसद कार्यालय से नियुक्त की कापी भेजे जाने पर मामला शांत हुआ। वहीं अन्य चौक-चौराहों के नाम लगभग सर्वसम्मति से पास हो गए। लेकिन विपक्षी पार्षदों ने इस पर भी अपने-अपने लोगों को खुश करने के लिए उक्त चौक-चौराहों व मार्गों के नामकरण करने की बात कही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here