Home छत्तीसगढ़ मांदर के थाम में जमकर थिरके छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के हजारों कोयतुर...

मांदर के थाम में जमकर थिरके छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के हजारों कोयतुर जन…

188
0

गौरवशाली प्राचीन कोयतुर गोंड़वाना संस्कृति को बचाय रखें

रामजीटोला में बनेगा दस लाख का कोयतुर गोंड़वाना भवन

बैगाटोला में दो दिवसीय कोयतुर गोंड़वाना सांस्कृतिक युवा महोत्सव सह सामाजिक,शैक्षणिक, संवैधानिक कार्यशाला एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

पारम्परिक वेशभूषा में हजारों की संख्या में उमड़ा कोयतुर गोंड़ समाज का विशाल जन सैलाब

संभाग स्तरीय गोंड़ समाज महासभा मोहला के समाज प्रमुखों सहित छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के 10 ब्लाक प्रमुखों की रही गरीमामयी उपस्थिति
कोयतुर गोटुल एवं मनमोहक मांदर नृत्य की प्रस्तुति रहा विशेष आकर्षण का केन्द्र

डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के कोयतुर गोंड़ समाज के हजारों लोगों की गरीमामयी उपस्थिति में गत 7 एवं 8 फरवरी को डोंगरगढ़ विकास खंड के कोयतुर गोंड़ समाज बाहुल्य ग्राम बैगाटोला(बोरतलाव)में आदिवासी कोयतुर गोंड़ समाज ब्लाक इकाई छुरिया-डोंगरगढ़ के ब्लाक प्रमुख दिनेश कोरेटी दिलेर के कुशल संयोजन एवं सफल नेतृत्व में तथा आदिवासी कोयतुर गोंड़ समाज ब्लाक इकाई छुरिया-डोंगरगढ़ के तत्वावधान में कोयतुर गोंड़वाना सांस्कृतिक युवा महोत्सव सह सामाजिक,शैक्षणिक, संवैधानिक कार्यशाला एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।मांदर के थाम में जमकर थिरके छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के हजारों कोयतुर जन। कोयतुर गोटुल,प्रभावी कार्यशाला, कोयतुर पोशाक एवं मनमोहक मांदर नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा इस अवसर पर विधायक दलेश्वर साहू ने रामजीटोला में कोयतुर गोंड़वाना भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू रहे,अध्यक्षता समाज प्रमुख दिनेश कोरेटी दिलेर ने किया।
विशेष विशेषज्ञ अश्वनी कांगे केशकाल,जगत मरकाम बस्तर,दिनेश घावड़े बस्तर, तुकाराम कोर्राम बालोद ,ललित नरेटी दुर्गूकोंदल,नरेन्द्र नेताम अंबागढ़ चौंकी,गोविंद शाह टेकाम गढ़चिरौली,चन्द्रेश ठाकुर बालोद,हिरेसिंह घावड़े मुंबई एवं जगत राम सलामें राजनांदगाँव,बारसू कुमेटी मोहला रहे।विशेष अतिथि वक्ता जिलापंचायत सभापति प्रशान्त कोड़ापे एवं अनिता मंडावी राजनांदगाँव, पूर्व जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह डोंगरगढ़,सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जसवंत घावड़े, मोहन सिंह हिड़को अध्यक्ष संभाग स्तरीय गोंड़ समाज महासभा मोहला,तुलसी मरकाम कोषाध्यक्ष,कर्मचारी प्रभाग के महासभा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कोड़ापे,सचिव धरमू किरंगे, संगठन मंत्री देवप्रसाद कड़ियाम, महिला प्रभाग के महासभा अध्यक्ष बिमला कोरेटी, ब्लाक संरक्षक बाबूराव हिड़को ईस्तारी, दिलीप कोरेटी छुरिया-डोंगरगढ़, गोंड़ समाज ब्लाक अध्यक्ष गण अनिल दुग्गा ईस्तारी,छबिलाल वट्टी अंबागढ़ चौंकी,राधेलाल कुंजाम खुज्जी, अजित कचलाम डौण्डीलोहारा रहे।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि एवं डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि मैंने कई सामाजिक सम्मेलन में उपस्थिति प्रदान की।लेकिन इस तरह के सामाजिक, शैक्षणिक, संवैधानिक कार्यशाला एवं युवक- युवती परिचय सम्मेलन पहले बार देखा जो सुव्यवस्थित समय सारिणी के अनुसार संचालित हो रही है तथा पारम्परिक नृत्य कला का बहुत अच्छा समायोजन किया गया है।इस कार्यक्रम के माध्यम से कोयतुर गोंड़ समाज द्वारा अपने अति प्राचीन एवं गौरवशाली मूल गोंड़ी भाषा,रीति-रिवाज एवं संस्कृति के साथ-साथ जल,जंगल,जमीन एवं अति प्राचीन एवं गौरवशाली मूल संस्कृति को बचाने के लिए कार्यशाला लगाया गया है। कोयतुर गोंड़ समाज प्रमुख दिनेश कोरेटी दिलेर के कुशल संयोजन एवं मार्गदर्शन में की जा रही दो दिवसीय कार्यशाला अनुकरणीय,प्रेरणादायी एवं प्रशंसनीय है।इस तरह का आयोजन उच्च शिक्षित एवं सामाजिक कल्याणकारी सोच रखने वाला समाज समाज प्रमुख के नेतृत्व में संभव हो पाता है।इस कार्यक्रम एवं कार्यक्रम के संयोजक दिनेश कोरेटी दिलेर की जितनी तारीफ करूँ कम है। समाज का नेतृत्व हमेशा कुशल एवं रचनात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति को सौंपा जाना चाहिए तभी समाज का विकास संभव हो पाता है।कोयतुर गोंड़ समाज प्रकृति पूजक है जो हमेशा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करता है। प्रकृति एवं संस्कृति एक दूसरे का पूरक है इसलिए प्रकृति एवं संस्कृति को बचाये रखना होगा। विधायक दलेश्वर साहू ने कोयतुर गोंड़ समाज एवं समाज प्रमुख दिनेश कोरेटी दिलेर के मांग पर ग्रामपंचायत बोरतलाव के आश्रित ग्राम रामजीटोला में सर्व सुविधायुक्त कोयतुर गोंड़वाना भवन निर्माण हेतु दस लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।
अध्यक्ष की आसंदी से समाज के ब्लाक प्रमुख दिनेश कोरेटी दिलेर ने कोयतुर गोंड़वाना सांस्कृतिक युवा महोत्सव सह सामाजिक,शैक्षणिक, संवैधानिक कार्यशाला एवं युवक युवती सम्मेलन करने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोयतुर गोंड़ समाज के सर्वांगीण विकास एवं कोयतुर गोंड़ समाज के युवक-युवतियों में सांस्कृतिक ,सामाजिक,शैक्षणिक एवं व्यावसायिक सोच पैदा करने एवं जनजागरण के लिए इस का सामाजिक आयोजन अति आवश्यक है।

विषय विशेषज्ञ अश्वनी कांगे ने संवैधानिक,पेशा कानून एवं वन अधिकार कानून,जगत मरकाम ने कोया पुनेम,दिनेश घावड़े ने नार व्यावस्था, तुकाराम कोर्राम ने कोयतुर सम-विषम व्यावस्था, नरेन्द्र नेताम ने टोण्डा,मण्डा एवं कुण्डा, ललित नरेटी ने उच्च शिक्षा, नशामुक्ति एवं व्यावसायिक सोच, गोविंद शाह टेकाम ने गोंड़ महापुरुषों के बलिदान,चन्द्रेश ठाकुर ने सामाजिक विकास में अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका,हिरेसिंह घावड़े ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता,जगत सलामें ने राजनीतिक सोच,बारसू कुमेटी ने पेन व्यावस्था विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।सभी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गयी व्याख्यान अत्यंत रोचक, महत्वपूर्ण प्रभावशाली एवं अनुकरणीय रहा।
जिलापंचायत सभापति प्रशान्त कोड़ापे एवं अनिता मंडावी ने गोंड़ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता के साथ उच्च शिक्षा एवं सामाजिक जनजागरण को आवश्यक बताया। जिला पंचायत सभापति प्रशान्त कोड़ापे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 10 हजार रूपये नगद राशि प्रदान कर आयोजन समिति को आर्थिक मदद करने की घोषणा की।
महासभा अध्यक्ष मोहन सिंह हिड़को ने हर परिस्थितियों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को बनाये रखने का आव्हान किया।सभा को समस्त अतिथि वक्ताओं ने संबोधित कर इस आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन बताया।

जब सामुहिक रेला पाटा एवं मांदर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति हुई तो मांदर के थाम छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के हजारों कोयतुर जन जमकर थिरकने लगते थे जो देखते ही बनता था। कोयतुर गोटुल एवं जोब, मरकाकसा, पंडरापानी,तरियाटोला कटेंगा,बड़ेटोला कटेंगा एवं आंको की मनमोहक मांदर नृत्य की प्रस्तुति तथा लया-लयोर की पारम्परिक कोयतुर पोशाक विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।
कोयतुर गोंड़ समाज ब्लाक इकाई छुरिया-डोंगरगढ़ के विवाह योग्य सैकड़ों युवक-युवतियों ने अपना सामान्य परिचय दिया।

स्वागत भाषण ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कोरेटी दिलेर, संचालन बलीराम टेकाम,संतराम सलामें, अशोक सलामें,भुनेश्वर नेताम एवं उदेसिंह कोमरे ने तथा आभार प्रदर्शन ब्लाक सचिव समन लाल उइके एवं युवा प्रभाग के अध्यक्ष तोमन आचले ने किया।कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफल आयोजन में वरिष्ठ प्रभाग,महिला प्रभाग,युवा प्रभाग, कर्मचारी प्रभाग एवं बैगा प्रभाग के ब्लाक,सर्कल एवं ग्राम स्तरीय अध्यक्ष,सचिव,पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित तथा ग्राम प्रबंधकों का विशेष एवं खास योगदान रहा। गोंड़वाना सांस्कृतिक युवा महोत्सव रामजीटोला सर्कल के ग्राम बैगाटोला में पहली बार एवं छुरिया-डोंगरगढ़ समाजिक ब्लाक में दूसरी बार किया गया जो काफी चर्चा का विषय बना रहा।कार्यक्रम स्थल बैगाटोला में भव्य मेला जैसा उत्साह पूर्ण वातावरण का निर्माण हो गया था।
इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य सरिता प्रकाश मंडावी, सरपंच ललेश्वरी घावड़े,गणेशिया उसेण्डी,भुमेश्वरी सलामें, संतराम सलामें, समाज प्रमुख गण दिलीप कोरेटी,रहिपाल कल्लो,रामसुख सलामें,गिरधारी गोटे,भागवत पुराम,रामाधार कोड़ापे, जनाराम काटेंगी, कन्हैया कोले,समन लाल उइके,अंबिका सलामें, तोमन आचले,धर्मेन्द्र दुग्गा,बलिराम टेकाम, भुनेश्वर नेताम,भूषण सलामें, कन्हैया केराम, सामलू तारम, शंकर मंडावी, प्रकाश मंडावी, दुखूराम हुर्रे, नंदू टेकाम, संतलाल उइके, कमलेश कोर्राम, उमेश उइके, रविकुमार कोले,मंजू कोले, जगत राम कोरचे,ओमकार सलामें,संजय कड़ियाम,रूपेश कल्लो, अनिल हारमें, कैलाश मंडावी, फूलसिंह तारम,कलेश हारमें, संतलाल उसेण्डी, बायजा कुमरे,अक्षय कोवाची, दिनेश मंडावी, ताराचंद नेताम,समन लाल सलामें, मोजलाल मंडावी,श्यामदास मंडावी,ओमप्रकाश मंडावी,सुशील कुंजाम,अरुणा कोड़वती,डाली कोरेटी, लताबाई उइके,भावना कोरेटी,अक्षय कोवाची,प्रेमजीत कोरेटी, साक्षी सयाम आदि सहित छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के आदिवासी कोयतुर गोंड़ समाज के लोग हजारों की संख्या में उपस्थिति थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here