Home छत्तीसगढ़ जालबांधा स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 20 किमी दूर तक दिखाई...

जालबांधा स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 20 किमी दूर तक दिखाई दे रही ऊंची लपटें और धुएं का गुबार…

29
0

 जालबांधा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल,
फैक्ट्री के आस पास जाने में मनाही,
 सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को खाली कराने की तैयारी की जा रही है,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” )
खैरागढ़ : केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया ।केसीजी जिले के खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर स्थित इस फैक्ट्री में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते धुएं का घना और आग की लपटे आसमान में छा गया, जो करीब 20 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची,आग पर काबू पाने भारी मशक्कत
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। केमिकल फैक्ट्री होने के कारण आग पर नियंत्रण पाने में काफी मुश्किलें सामने आ रही हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराने की भी तैयारी की जा रही है स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं केमिकल के जलने से वातावरण प्रदूषित होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ सकते हैं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है लोगों से अपील की गई है कि वे घटनास्थल से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here