Home छत्तीसगढ़ शहर कांग्रेस ने देखी वार्डों में समस्याएं, अध्यक्ष भडक़े, बोले – निगम...

शहर कांग्रेस ने देखी वार्डों में समस्याएं, अध्यक्ष भडक़े, बोले – निगम की हवा-हवाई कार्यशैली से शहर परेशान…

19
0

कन्हारपुरी में ठप पड़ा पुलिया निर्माण और सिंगदई में कचरे के जहरीले धुएं से आक्रोश, आयुक्त को दी चेतावनी

राजनांदगांव (दावा)। नगर निगम क्षेत्र के वार्डों से मिल रही विभिन्न शिकायतों को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने पार्षदों, पदाधिकारियों और वार्डवासियों के साथ अलग-अलग वार्डों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सफाई, अधूरे निर्माण कार्य और कचरा डंपिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर निगम केवल हवा-हवाई कार्यशैली अपना रहा है। निगम के पास कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

कन्हारपुरी वार्ड में पुल एवं नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे का निरीक्षण करते हुए मुदलियार ने कहा कि युवक आकाश साहू की मौत के बाद से कार्य पूरी तरह ठप है। काम बंद रहने के कारण कार्य अधूरा होने से जान-माल की हानि का खतरा भी बनी हुई है। गंदा पानी तालाब में जा रहा है। जिससे जलस्रोत दूषित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में शहर में जलसंकट की स्थिति बनती है, ऐसे में तालाबों का संरक्षण प्राथमिकता होना चाहिए। तालाब दूषित होने से निस्तारी के लिए लोगों को पानी तक उपलब्ध नहीं हो पाएगा। मुदलियार ने कन्हारपुरी में सीआईटी कॉलेज के पीछे तथा सिंगदई वार्ड में उन स्थानों का भी निरीक्षण किया, जहां कचरा डंप किया जा रहा है। सिंगदई वार्ड में बछेरा पाट में नदी किनारे कचरा डंपिंग पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह पर्यावरण के लिए घातक है। यहां मवेशियों का झुंड प्लास्टिक खा रहा है जिससे गौवंश की मौत हो रही है। ये चिंताजनक है। इसके अलावा क्षेत्र नदी का डुबान इलाका है, बारिश में प्लास्टिक और गंदगी सीधे नदी में मिल जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कचरे के ढेर में आग लगाई जा रही है, जिससे निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के रहवासियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शहर एक नाले का गंदा पानी सीधे शिवनाथ नदी में जा रहा है। नदी संरक्षण को लेकर उन्होंने मांग की कि पानी के शुद्धिकरण के लिए एसटीपी का निर्माण शीघ्र कराया जाए, ताकि नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

आयुक्त से मांगा जवाब
वार्डों के निरीक्षण के बाद जितेंद्र मुदलियार सीधे निगम कार्यालय पहुंचे और आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के सामने अव्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कन्हारपुरी में पुलिया निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने की मांग की, वहीं विभिन्न स्थानों पर कचरे का संग्रहण बंद करने सख्त चेतावनी दी। इस पर आयुक्त ने सोमवार से पुलिया निर्माण कार्य शुरु करने की बात कही। जबकि दोनों स्थानों पर कचरा डंप बंद करने का आश्वासन दिया और आग के बुझाने के पर्याप्त उपाय करने की बात कही। वार्ड निरीक्षण के दौरान उत्तर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली, दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, पार्षद मुकेश साहू, राजा तिवारी, युवराज भारती, अमित कुशवाहा व राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, नरेश साहू, मामराज अग्रवाल, गुरभेज एनी माखिजा, वीरेंद्र चंद्राकर, महेश यादव, गजेंद्र राजपूत, प्रेम रुचंदानी, ललित मरकाम, आशीष साहू, राजिक सोलंकी, संदीप सोनी, भागवत साहू, गोलू नायक, तेनसिंग साहू, रामचंद्र यादव, निमेश देशलहरे, वीरेंद्र साहू, रुपेश साहू, राजेंद्र पटेल, सीताराम श्रीवास, देवेंद्र साहू, दिनेश भानुशाली, महेश साहू,सदाब अली, मुनीर अली, मनोज निषाद, राजेंद्र पटेल सहित वार्डवासी व अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।राजनांदगांव (दावा)। नगर निगम क्षेत्र के वार्डों से मिल रही विभिन्न शिकायतों को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने पार्षदों, पदाधिकारियों और वार्डवासियों के साथ अलग-अलग वार्डों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सफाई, अधूरे निर्माण कार्य और कचरा डंपिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर निगम केवल हवा-हवाई कार्यशैली अपना रहा है। निगम के पास कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

कन्हारपुरी वार्ड में पुल एवं नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे का निरीक्षण करते हुए मुदलियार ने कहा कि युवक आकाश साहू की मौत के बाद से कार्य पूरी तरह ठप है। काम बंद रहने के कारण कार्य अधूरा होने से जान-माल की हानि का खतरा भी बनी हुई है। गंदा पानी तालाब में जा रहा है। जिससे जलस्रोत दूषित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में शहर में जलसंकट की स्थिति बनती है, ऐसे में तालाबों का संरक्षण प्राथमिकता होना चाहिए। तालाब दूषित होने से निस्तारी के लिए लोगों को पानी तक उपलब्ध नहीं हो पाएगा। मुदलियार ने कन्हारपुरी में सीआईटी कॉलेज के पीछे तथा सिंगदई वार्ड में उन स्थानों का भी निरीक्षण किया, जहां कचरा डंप किया जा रहा है। सिंगदई वार्ड में बछेरा पाट में नदी किनारे कचरा डंपिंग पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह पर्यावरण के लिए घातक है। यहां मवेशियों का झुंड प्लास्टिक खा रहा है जिससे गौवंश की मौत हो रही है। ये चिंताजनक है। इसके अलावा क्षेत्र नदी का डुबान इलाका है, बारिश में प्लास्टिक और गंदगी सीधे नदी में मिल जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कचरे के ढेर में आग लगाई जा रही है, जिससे निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के रहवासियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शहर एक नाले का गंदा पानी सीधे शिवनाथ नदी में जा रहा है। नदी संरक्षण को लेकर उन्होंने मांग की कि पानी के शुद्धिकरण के लिए एसटीपी का निर्माण शीघ्र कराया जाए, ताकि नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

आयुक्त से मांगा जवाब
वार्डों के निरीक्षण के बाद जितेंद्र मुदलियार सीधे निगम कार्यालय पहुंचे और आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के सामने अव्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कन्हारपुरी में पुलिया निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने की मांग की, वहीं विभिन्न स्थानों पर कचरे का संग्रहण बंद करने सख्त चेतावनी दी। इस पर आयुक्त ने सोमवार से पुलिया निर्माण कार्य शुरु करने की बात कही। जबकि दोनों स्थानों पर कचरा डंप बंद करने का आश्वासन दिया और आग के बुझाने के पर्याप्त उपाय करने की बात कही। वार्ड निरीक्षण के दौरान उत्तर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली, दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, पार्षद मुकेश साहू, राजा तिवारी, युवराज भारती, अमित कुशवाहा व राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, नरेश साहू, मामराज अग्रवाल, गुरभेज एनी माखिजा, वीरेंद्र चंद्राकर, महेश यादव, गजेंद्र राजपूत, प्रेम रुचंदानी, ललित मरकाम, आशीष साहू, राजिक सोलंकी, संदीप सोनी, भागवत साहू, गोलू नायक, तेनसिंग साहू, रामचंद्र यादव, निमेश देशलहरे, वीरेंद्र साहू, रुपेश साहू, राजेंद्र पटेल, सीताराम श्रीवास, देवेंद्र साहू, दिनेश भानुशाली, महेश साहू,सदाब अली, मुनीर अली, मनोज निषाद, राजेंद्र पटेल सहित वार्डवासी व अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here