Home छत्तीसगढ़ सोना ₹12 हजार और चांदी में ₹31 हजार की गिरावट, ईरान जंग...

सोना ₹12 हजार और चांदी में ₹31 हजार की गिरावट, ईरान जंग के कारण हुआ सस्ता…

93
0

Sona Chandi Ka Bhav 23 March 2026: अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग होने के कारण सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। सोमवार को बाजार खुलते ही 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 12,077 रुपए घटकर 1.35 लाख रुपए पर आ गया है। 1 किलो चांदी की कीमत 30,864 रुपए घटकर 2.01 लाख रुपए रह गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना और चांदी सस्ती हुई है।

29 जनवरी, सोना ₹1,76,121 और चांदी ₹3,85,933
10 फरवरी, सोना ₹1,56,255 और चांदी ₹2,59,100
20-फरवरी, सोना ₹1,54,438 और चांदी ₹2,45,564
10 मार्च, सोना ₹1,60,188 और चांदी ₹2,70,944
20 मार्च, सोना ₹1,47,218 और चांदी ₹2,32,364
23 मार्च, सोना ₹1,35,141 और चांदी ₹2,01,500

चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बारे में तो कारोबारी खुश नहीं है, क्योंकि उनका मानना है कि इतनी गिरावट के बाद भी ग्राहक इसको खरीदने से बच रहे है। गुरुवार को इतिहास में पहली बार चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई थी। चांदी की कीमत ने जो नया लाइफ टाइम हाई लेवल बनाया था, उसकी तुलना में तो गिरावट ज्यादा नहीं देखने को मिली है।

लगातार बढ़ते दामों ने आम खरीदारों को बड़ा परेशान किया है। शादी-विवाह और पारंपरिक खरीदारी के सीजन में कीमतें आसमान छूने से बाजार में कोई उत्साह नहीं है। कई जगहों पर ग्राहक सिर्फ भाव पूछकर लौट रहे हैं और इसके कारण खरीदारी में गिरावट आई है। ऊंचे दामों का फायदा उठाते हुए लोग सोना-चांदी बेचकर मुनाफा भी कमा रहे हैं।

चीन समेत कई देश सोने और चांदी का भंडारण कर रहे हैं। इसके साथ ही वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों का सुरक्षित विकल्पों पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी इन धातुओं के दामों में तेजी देखने को मिल सकती है। सोना 1 लाख 84 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके अलावा रिफाइन चांदी की कीमत बढ़कर 4 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here