Home छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज हास्पीटल में सांप काटे की मरीज का समुचित इलाज नहीं,...

मेडिकल कॉलेज हास्पीटल में सांप काटे की मरीज का समुचित इलाज नहीं, भडक़े मरीज के परिजन…

16
0

राजनांदगांव (दावा)। शहर के पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज हास्पीटल में रविवार को कथित रुप से डाक्टरों की लापरवाही देखने में आई। एक तो रविवार होने के कारण डाक्टर ड्यूटी में नहीं थे। ले-देकर एक डाक्टर ने सांप काटे के मरीज को थोड़े से देखा और इलाज के प्रीस्केप्शन दे उसे वैसे ही छोडक़र चला गया। इधर सांप काटे के मरीज महिला का बीपी हाई होने व पल्स रेट हाई होने से घबराया हुआ बेटा उधर-उधर डाक्टरों को खोजने लगा लेकिन रविवार होने के कारण एक भी डाक्टर नहीं मिलने से रुआंसे हो गया और अपनी किस्मत को कोसने लगा कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का दंभ भरने वाले मेडिकल कॉलेज हास्पीटल में अपनी मां को त्वरित इलाज के लिए लाकर कोई गुनाह तो नहीं कर दिया। बहरहाल रविवार को डाक्टरों के अभाव में घुमका सलोनी गांव से आए सांप काटे की मरीज महिला के समुचित इलाज नहीं मिलने से मरीज का बेटा बेजार होकर मेडिकल कॉलेज हास्पीटल की व्यवस्था पर अपना गुस्सा निकालने लगा। उसका कहना है कि रविवार को ऐसे कथित सर्व सुविधायुक्त हास्पीटल में डाक्टरों के नदारत रहने का ऐसा कोई नियम है क्या जिससे इलाज के अभाव में मरीजों को परेशानियां का सामना करना पड़ता है। गनीमत है कि सांप काटने से उसकी मां की जान गई नहीं अभी बची हुई है लेकिन बीपी हाई होने पल्स रेट बढऩे से कब क्या हो सकता है कुछ कहा नहीं जा सकता।

मरीज का डाक्टरों द्वारा समुचित हो रहा इलाज
मेडिकल कॉलेज के डाक्टर चेतन साहू ने बताया कि रविवार को 10.20 बजे घुमका सलोनी से सांप काटे का इलाज के लिए एडमिट हुई बुजुर्ग महिला को डाक्टरों द्वारा समुचित इलाज किया जा रहा है। हालांकि स्टाफ की कमी है पर उनका इंटर्नस डाक्टरों द्वारा अपने-अपने ढंग से सांप काटे का इलाज किया गया है। चूंकि सांप जहरीला है इसलिए आक्सीजन 50 से 60 में आ गया। शाम को वह स्वयं देखकर गए है और इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। मरीज को ठीक होने में एक-दो दिन का समय लग सकता है।

घुमका सलोनी से सांप काटे के इलाज के लिए आई बुजुर्ग महिला का हास्पीटल में एंटी वेनम सहित ओर भी कारगर इलाज की सुविधा दी जा रही है। उक्त महिला को कोबरा नाग ने काटा है इससे उसकी हालत क्रिटिकल है फिर भी उसे समुचित इलाज सुविधा दी जा रही है।
डॉ. अतुल देशकर
अधीक्षक – मेडिकल कॉलेज हास्पीटल -(पेंड्री)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here