Home छत्तीसगढ़ पीटीएस के चार एएसआई पदोन्नत

पीटीएस के चार एएसआई पदोन्नत

77
0

राजनांदगांव(दावा)। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर स्थानीय पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पदस्थ चार सहायक उपनिरीक्षकों को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
कोरोना से बचाव के सभी सुझाव एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान में रखते पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव हरफान उल रहीम खान एवं अंजलि येरेवार उप पुलिस अधीक्षक द्वारा सेरेमनी में पदोन्नत अधिकारियों वर्षा शर्मा, रुखसाना बेगम, मोहम्मद गुलजार खान, विक्रम सिंह राजपूत को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर संस्था के मुख्य कवायद शिक्षक बृजेश भदौरिया, रक्षित निरीक्षक मनीष सिंह राजपूत, उप निरीक्षक श्रवण मिश्रा, कमलेश सोनबोइर, जाकिर अली एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here