Home छत्तीसगढ़ शोभा सोनी ने दिव्यांगों को बांटी राहत सामग्री

शोभा सोनी ने दिव्यांगों को बांटी राहत सामग्री

93
0

घासी दास वार्ड में 600 जरूरतमंद
राजनांदगांव(दावा)। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शोभा सोनी द्वारा गुरूघासी दास वार्ड नंदई में 14 दिव्यांग जनों को राहत सामग्री वितरण किया गया।
वार्ड पार्षद विजय राय, राजू वर्मा व अन्य मुहल्ले वासियों की उपस्थिति में एनजीओ द्वारा लाए गये राहत किट् को मुख्यअतिथि श्रीमती शोभा सोनी के हाथों बंटवाया गया। इससे दिव्यांग जनों के चेहरे में प्रसन्नता देखी गई। वार्ड पार्षद विजय राय ने बताया कि उनके वार्ड में लगभग 600 की संख्या में जरूरत मंद है जिन्हें पार्षद निधि से राहत सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। वार्ड के गुरूघासी दास धर्मशाला वार्ड नं. 39 आयोजित दिव्यांगों को राहत सामग्री वितरण के समय वार्ड वासियों की भी उपस्थिति रही।
मुंह में मास्क लगाऐ शारीरिक दूरी बनाए रख दिव्यागों के हाथों में राशन सामग्री थमाया गया। नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शोभा सोनी ने बताया कि वार्ड में 32 की संख्या में दिव्यांग जन हैं, उनमें से 14 लोगों की उपस्थिति रही। जिन्हें चावल, आटा, तेल व दैनिक उपयोग से सम्बंधित राशन सामग्री देकर उनके चेहरे में खुशियां लाई गई। उन्होंने बताया कि जरूरत मंद व दीन-दुखियां की सहायता व सहयोग के लिए वे हमेशा उपस्थिति रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here