राजनांदगांव (दावा)। शहर में आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ते जा रहा है। स्टेशन पारा क्षेत्र में दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। मासूम के चेहरे पर कुत्ते में के हमले से उसकी बांयी आंख की पलक लटक गई। गनीमत है कि पास में ही उसके चाचा का लडक़ा था जो वहां पहुंच कर कुत्ते को हमले से बचाया। कुत्ते के हमले में बूरी तरह ज़ख्मी हुए मासूम को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि स्टेशन पारा निवासी हीरेंद्र सिंह का भतीजा प्रभादीत ढल्ला दोपहर में गेट के पास खेल रहा था। अचानक एक कुत्ते ने उसके चेहरे पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते ने मासूम के चेहरे पर हमला कर आंख की पलक नोंच ली और गाल को भी काट डाला। बच्चे की चीख पुकार सुनकर हीरेद्र का बेटा 12 वर्षीय गुरदीत सिंग वहां पहुंचा इधर आसपास के लोग भी दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाया। कुत्ते के हमले के शिकार बने मासूम को लहुलुहान स्थिति में स्थानीय अस्पताल में दिखाया गया लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।




