Home छत्तीसगढ़ डोंगरगांव में अग्रिकांड: मकान खाक वृद्धा जिंदा जली

डोंगरगांव में अग्रिकांड: मकान खाक वृद्धा जिंदा जली

111
0

शो पीस बना नपं का दमकल, जिले से पहुंचा फायर बिग्रेड
डोंगरगांव(दावा)। शहर के मटिया वार्ड में दोपहर 12 बजे आग लगने से एक मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया. वहीं इस अग्रिकांड में मकान की मालकिन 85 वर्षीय वृद्धा गैंदीबाई पति स्व.कपिल साहू जो पूरी तरह जल चुकी थी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
इस भंयकर अग्रिकांड पर पुलिस के जवनों और वार्डवासियों के सहयोग से काबू किया गया. अन्यथा सघन रिहायसी ईलाका होने के कारण यह और भी विभत्स व गंभीर घटना हो सकती थी. आग लगने के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है. वार्डवासियों ने बताया कि मृतक महिला अपने घर में अकेली रहती थी और उसकी दो विवाहित बेटियाँ हैं जो अपने ससुराल में हैं. घटना के समय वह अपने बरामदे में ही थी संभवत: आग इतनी तेजी से फैली होगी कि मृतिका को बाहर निकलने का समय भी नहीं मिल पाया और उसने मौके पर दम तोड़ दिया. इधर पुलिस ने मृतिका के शव को पंचनामा उपरान्त जन सहयोग से भेजे गए वाहन में पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया. वहीं बीते अनेक गंभीर अग्रिकांड के बाद भी नगर पंचायत के दमकल को दुरूस्त नहीं किया गया है. इसके शो पिस बने होने के कारण सोमवार को भी जिला मुख्यालय से फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची थी. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सूचना दिये जाने के बाद राजनांदगांव से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में समय लगा. यदि स्थानीय दमकल की गाड़ी होती तो संभवत: यह हादसा इतना गंभीर नहीं होता.
जवानों ने दिखाई हिम्मत, लोगों ने किया सहयोग
आग लगने की खबर मिलते ही 112 व पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सीमित संसाधनों से जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया. इस कार्य में वार्ड के महिलाएं, पुरूष व बच्चे भी सामने आये. पुलिस विभाग की ओर से आरक्षक दिनेशकांत सोनी, धर्मेंन्द्र कवंर, बीरंची टंडन व ग्रुप लीडर एस.आई. चंद्रवंशी की भूमिका विशेष रही. वहीं आरक्षक दिनेशकांत को वार्डवासियों ने हीरो बताया. मौके पर नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा, लीलाधर कंवर, टीआई शिवेन्द्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here