Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: ब्लाइंड चोरी का सनसनीखेज खुलासा: नागपुर के दो शातिर चोर गिरफ्तार…

राजनांदगांव: ब्लाइंड चोरी का सनसनीखेज खुलासा: नागपुर के दो शातिर चोर गिरफ्तार…

47
0

कौरिनभांठा के सूने मकान में की थी चोरी, जेवर गलाकर बना दिया था सोने का डल्लासैकड़ों CCTV खंगालकर साइबर सेल और बसंतपुर पुलिस ने महाराष्ट्र में दबिश देकर पकड़ा

राजनांदगांव (दावा)।शहर के कौरिनभांठा इलाके में स्थित एक सूने मकान में हुई ब्लाइंड चोरी का खुलासा करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गला हुआ सोना (डल्ला), चांदी के जेवर, सिक्के और अन्य मशरूका बरामद कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में साइबर सेल और बसंतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

रायपुर गए थे गृहस्वामी, लौटकर देखा तो टूटा था ताला

कौरिनभांठा निवासी उमाशंकर साहू 13 जुलाई को पत्नी के साथ नवा रायपुर गए थे। 17 जुलाई की रात लौटने पर मुख्य द्वार और अलमारी के लॉकर टूटे मिले। लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवर व ₹80,000 नगद (कुल कीमत लगभग ₹2.48 लाख) गायब थे। रिपोर्ट पर बसंतपुर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन और साइबर थाना प्रभारी विनय पम्मार के नेतृत्व में पुलिस ने शहरभर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि आरोपी चोरी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से महाराष्ट्र की ओर भागे हैं। पुलिस टीम तुरंत नागपुर (महाराष्ट्र) रवाना हुई और घेराबंदी कर दो संदेहियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

रमाकांत उर्फ रामभाऊ (28 वर्ष) – निवासी यशोधरा नगर, नागपुर (महाराष्ट्र)

वाल्सल सातपुटे (26 वर्ष) – निवासी यशोधरा नगर, नागपुर (महाराष्ट्र)

पहचान छुपाने जेवर गलाया, मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने सूने मकान में चोरी करना कबूल किया। पहचान छुपाने की नीयत से आरोपियों ने सोने के आभूषणों को गलाकर 35 ग्राम का सोने का डल्ला बना लिया था। पुलिस ने सोने के डल्ले के अलावा चांदी की पायल, बिछिया, 19 नग चांदी के सिक्के और नगदी बरामद की है।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रमाकांत उर्फ रामभाऊ के खिलाफ पूर्व में भी बसंतपुर और लालबाग थाने में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक कौशलेश देवांगन, विनय पम्मार, एसआई इब्राहिम खान, प्रधान आरक्षक बसंत राव, आरक्षक अविनाश झा, आशीष मानिकपुरी, हरिश ठाकुर, मोहसीन खान, भुनेश्वर जायसी, कुश बघेल एवं मोहन साहू की मुख्य भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here