Home समाचार महाकाल मंदिर सिंघोला में होगा बेलपत्र पौधों का निःशुल्क वितरण…

महाकाल मंदिर सिंघोला में होगा बेलपत्र पौधों का निःशुल्क वितरण…

18
0

राजनांदगांव। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाकाल मंदिर, सिंघोला में महाकाल भक्तों के लिए बेलपत्र के पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक आस्था का संदेश देते हुए बेलपत्र के पौधे प्रदान किए जाएंगे।

महाकाल भक्त पवन डागा ने बताया कि महाकाल मंदिर समिति, सिंघोला एवं महाकाल सेना द्वारा आयोजित यह अभियान धार्मिक आस्था, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का अद्भुत संगम है। बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है, वहीं इसका पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

समिति ने सभी महाकाल भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बेलपत्र के पौधे प्राप्त करने तथा उनका रोपण एवं संरक्षण करने की अपील की है, ताकि धार्मिक परंपरा के साथ-साथ हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी जन-जन तक पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here