Home समाचार 100 के ऑनलाइन रिचार्ज के नाम पर रु. 95 हजार की ठगी,...

100 के ऑनलाइन रिचार्ज के नाम पर रु. 95 हजार की ठगी, डोंगरगढ़ का मामला…

21
0

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ (दावा)। साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नया मामला डोंगरगढ़ का है, जहाँ एक व्यक्ति को मोबाइल ऐप पर महज रु. 100 का रिचार्ज करना बेहद महंगा पड़ गया। रिचार्ज के कुछ ही समय बाद पीडि़त के बैंक खाते से अज्ञात ठगों ने रु. 95,000 पार कर दिए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोन पर आया ऑफर, खाते
से कटे रु. 95 हजार
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ के मिस्त्री पाड़ा (वार्ड नं. 09) निवासी मनोज कुमार इंदुरकर (53 वर्ष) के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने एक मोबाइल ऐप पर महज रु. 100 में रिचार्ज करने का आकर्षक ऑफर दिया। मनोज पहले से भी उक्त ऐप का उपयोग करते आ रहे थे। झांसे में आकर उन्होंने 4 अगस्त की दोपहर लगभग 3.15 बजे फोनपे के माध्यम से रु. 100 का रिचार्ज कर दिया।

अज्ञात नंबर से कॉल
आने पर हुआ संदेह
रिचार्ज के बाद ऐप सामान्य रूप से चलता रहा। लेकिन उसी दिन शाम को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से दोबारा फोन आया। कॉल करने वाले ने खाते से रु. 95,000 और अन्य लेन-देन का जिक्र किया। संदेह होने पर जब पीडि़त ने अपना बैंक खाता जांचा, तो उनके होश उड़ गए—खाते से रु. 95,000 ट्रांसफर हो चुके थे।
घटना का खुलासा होते ही पीडि़त ने तुरंत बैंक हेल्पलाइन से संपर्क कर अपनी यूपीआई सेवा बंद कराई और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पावती मिलने के बाद पीड़ित ने डोंगरगढ़ थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। डोंगरगढ़ पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार पर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here