Home News जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-सुरेंद्र सिंह बग्गा, अभिज्ञा कनौजे व समृद्ध गुप्ता...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-सुरेंद्र सिंह बग्गा, अभिज्ञा कनौजे व समृद्ध गुप्ता बने चैंपियन…

46
0

0 दिग्विजय स्टेडियम में 50 से अधिक खिलाडिय़ों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार व ट्रॉफियां
राजनांदगांव। जिला टेबल टेनिस संघ, राजनांदगांव के तत्वावधान में दिग्विजय स्टेडियम में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का भव्य व सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर से 50 से अधिक टेबल टेनिस खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर उत्कृष्ट खेल भावना और उच्च स्तरीय खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
रोमांचक रहे फाइनल मुकाबले
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खेले गए फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे-
पुरुष एकल वर्ग: सुरेंद्र सिंह बग्गा ने एकतरफा मुकाबले में रणदीप सिंह भाटिया को सीधे सेटों में 11-06, 11-07, 14-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
महिला एकल वर्ग:अभिज्ञा कनौजे ने शानदार खेल दिखाते हुए अनन्या गोटेकर को 11-05, 11-06, 11-08 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी जीती।
यूथ वर्ग:समृद्ध गुप्ता ने कड़े व संघर्षपूर्ण मुकाबले में वरुण साहू को 11-08, 11-09, 09-11, 11-07 से हराकर पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के परिणाम पुरुष वर्ग: विजेता-सुरेंद्र सिंह बग्गा प्रथम उपविजेता-रणदीप सिंह भाटिया द्वितीय उपविजेता-वीर सिंह भाटिया
महिला वर्ग: विजेता-अभिज्ञा कनौजे उपविजेता-अनन्या गोटेकर
यूथ वर्ग: विजेता-समृद्ध गुप्ता प्रथम उपविजेता-वरुण साहू द्वितीय उपविजेता-भावेश रामटेके
खिलाडिय़ों को मिला नकद पुरस्कार व सम्मान
समापन समारोह में विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन हेतु श्रीमती प्रभा सेठिया द्वारा प्रत्येक वर्ग के विजेताओं (प्रथम स्थान प्राप्तकर्ताओं) को रू.1,000 की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। संघ ने उनके इस विशेष सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
टेबल टेनिस को बढ़ावा देना मुख्य लक्ष्य-संघ
जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करना और जिले में टेबल टेनिस खेल को बढ़ावा देना है। संघ के सचिव अरुण दुलानी ने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी खिलाडिय़ों, अभिभावकों व संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ताकि खिलाडिय़ोंं की प्रतिभा में लगातार निखार आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here