Home छत्तीसगढ़ H1N1 पॉजिटिव बच्चे मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट कंडरापारा मे घर-घर...

H1N1 पॉजिटिव बच्चे मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट कंडरापारा मे घर-घर सर्वे…

183
0

छुईखदान :  वार्ड क्रमांक 9 कंडरापारा निवासी उद्धव चंद्राकर के 4 वर्षीय पुत्र कन्हैया चंद्राकर को राजनांदगांव स्थित संजीवनी अस्पताल मे उपचार के दौरान H1N1 वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम और निगरानी के लिए सर्विलेंस अभियान शुरू कर दिया है खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बघेल के नेतृत्व मे लैब टेक्नीशियन अखिल वर्मा सुपरवाइजर रोहित साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियो की टीम ने कंडरापारा पहुंचकर संक्रमित बच्चे के परिवार के सभी सदस्यो के सैंपल लिए इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र मे घर-घर जाकर सर्दी खांसी और बुखार से पीड़ित लोगो की जानकारी भी जुटाई गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्रवासियो को स्वाइन फ्लू से बचाव एवं सुरक्षा के उपायो की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की लोगो को सावधानी बरतने साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय जांच और उपचार कराने की सलाह दी गई स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रवासियो से अपील की है कि सर्दी खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरते और तुरंत अस्पताल पहुंचकर उपचार कराए विभाग द्वारा क्षेत्र मे स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here