Home छत्तीसगढ़ होंडा की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यूसी1 अंशदीप होंडा में लॉन्च : आधुनिक...

होंडा की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यूसी1 अंशदीप होंडा में लॉन्च : आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल सफर का नया विकल्प…

18
0

दैनिक शहरी आवागमन को आसान बनाएगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, डीलर सुरिंदर सिंह बग्गा बोले- पर्यावरण संरक्षण के साथ मिलेगा आरामदायक सफर

राजनांदगांव (दावा)। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. ने भारतीय बाजार में अपनी पहली अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यूसी १ को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। शहर के अधिकृत डीलरशिप अंशदीप होंडा में इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को भव्य रूप से लॉन्च किया गया। आधुनिक डिजाइन, सुगम संचालन और दैनिक शहरी आवागमन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह स्कूटर ग्राहकों के लिए ग्रीन मोबिलिटी का एक नया और भरोसेमंद विकल्प प्रस्तुत करती है।

कॉम्पैक्ट डिजाइन और अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन
होण्डा क्यूसी १में आधुनिक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसका कॉम्पैक्ट और स्लीक डिजाइन शहर के संकरे रास्तों, भारी ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से निपटने में बेहद मददगार साबित होगा। आकर्षक लुक, आधुनिक, ट्रेंडी और एयरोडायनामिक डिजाइन। शानदार परफॉर्मेंस उन्नत इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और कम शोर (साइलेंट) वाली ड्राइव स्मार्ट फीचर्स फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और सुविधाजनक स्टोरेज स्पेस। सुगम राइडिंग हल्का वजन, आसान हैंडलिंग और आरामदायक सीटिंग। होंडा की विश्वसनीयता और व्यापक अधिकृत सर्विस नेटवर्क।

लॉन्चिंग के अवसर पर अंशदीप होंडा के डीलर सुरिंदर सिंह बग्गा ने कहा होण्डा क्यूसी १ के जरिए होंडा ने ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का एक भरोसेमंद मंच तैयार किया है। यह स्कूटर विशेष रूप से शहर में रोजाना दफ्तर, कॉलेज या घरेलू कार्यों के लिए निकलने वाले नागरिकों के लिए सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है। हमें गर्व है कि अंशदीप होंडा के माध्यम से हम अपने शहरवासियों को होंडा की इस अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक तकनीक से रूबरू करा रहे हैं। शोरूम प्रबंधन ने बताया कि होण्डा क्यूसी१ की टेस्ट राइड, कीमत, बुकिंग और डिलीवरी से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ग्राहक अंशदीप होंडा के स्थानीय शोरूम में संपर्क कर सकते हैं। लॉन्चिंग के साथ ही ग्राहकों में इस नए मॉडल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here