0 भगवान श्री राम के पूजन से हुआ शुभारंभ, महिलाओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
0 महिलाएं समाज और परिवार की मुख्य रीढ़ : मुख्य अतिथि वीणा सिंह
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा (पंजीयन क्रमांक 49/2001) के तत्वावधान में शहर में भव्य ‘‘हरतालिका तीज महोत्सव’’ अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजपूत समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर सामाजिक एकता, अखंडता और सांस्कृतिक समरसता की मिसाल पेश की। आयोजन में समाजबंधुओं व मातृशक्ति की अपार भीड़ के चलते कार्यक्रम स्थल छोटा पड़ता नजर आया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद राजपूत महिला मंडल की सदस्यों द्वारा एक से बढक़र एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
महिलाएं समाज और परिवार की मुख्य रीढ़-वीणा सिंह
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने समाज की महिलाओं को तीज पर्व की बधाई देते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में महासभा के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज और परिवार की मुख्य धुरी हैं। ऐसे आयोजन न केवल आपसी सौहार्द और भाईचारे को प्रगाढ़ करते हैं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति व परंपराओं को सहेजने का कार्य भी करते हैं।
विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया मातृशक्ति का उत्साह
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद संतोष पांडे की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा पांडे एवं पूर्व सांसद व महापौर मधुसूदन यादव की धर्मपत्नी श्रीमती करुणा यादव उपस्थित रहीं। अतिथियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यकारिणी की रही सराहनीय भूमिका
आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल के साथ-साथ प्रांतीय व जिला पुरुष कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा।
महिला मंडल पदाधिकारी- जिला अध्यक्षा शीला सिंह गहरवार, उपाध्यक्ष नीतू सिंह, शहर अध्यक्ष रश्मि सिंह, सचिव नीलम सिंह, कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह, कानूनी सलाहकार संगीता सिंह, सहसचिव निशि सिंह, जनसंपर्क प्रभारी बिंदु सिंह, मीडिया प्रभारी सपना सिंह तथा सांस्कृतिक प्रभारी वैशाली सिंह।
संरक्षक व पुरुष पदाधिकारी-संरक्षक शांति देवी परिहार, डॉ. आर.पी.एस. भदौरिया, डॉ. आर.एन. सिंह, अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष के.पी. सिंह, ओ.पी. सिंह, शिवकुमार ठाकुर सिंह, महासचिव जय नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष आर.एन. सिंह, मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह व प्रिंस सिंह।
विशेष उपस्थिति-साधना सिंह चौहान, सविता चौहान, मेघा चौहान, अंकिता चौहान, रंजीता राजपूत चौहान, नीतू सिंह बैंस, सोमवती सिंह, रंजीता सिंह, मनीषा सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज की मातृशक्ति व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह के समापन पर महिला कार्यकारिणी को बधाई दी गई तथा सभी उपस्थित समाजजनों ने सामाजिक एकजुटता बनाए रखने और महिला सशक्तिकरण को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



