Home छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अर्थ मंत्री नारायण राठी का...

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अर्थ मंत्री नारायण राठी का राजनांदगांव में भव्य स्वागत…

9
0

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष पवन डागा के नेतृत्व में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अर्थ मंत्री नारायण राठी का राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर माहेश्वरी समाज द्वारा ढोल-नगाड़ों और पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारी संजय लड्ढा, महेश सेवा निधि ट्रस्ट के सचिव गगन लड्ढा, माहेश्वरी पंचायत के संरक्षक राजेन्द्र लड्ढा, अध्यक्ष सत्यनारायण डागा, हरीश गांधी, आशीष सोनी, गोविंद भट्टड़, हंसराज गग्गड़, नीलिमा गग्गड़, नरेन्द्र लोहिया सहित डोंगरगांव, बालोद, डोंगरगढ़ तथा जिला माहेश्वरी सभा के अनेक सदस्य व सामाजिक बंधु उपस्थित थे। इसके अलावा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी समाजजनों द्वारा नारायण राठी का आत्मीय व भव्य स्वागत किया गया।

पवन डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सत्र 2026 से 2029 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों—सभापति संदीप काबरा, महामंत्री राजकुमार काल्या, अर्थ मंत्री नारायण राठी एवं संगठन मंत्री विजय राठी—के चयन पर पूरे समाज में हर्ष की लहर है। माहेश्वरी समाज के सभी सदस्यों एवं विभिन्न इकाइयों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई व सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here