Home छत्तीसगढ़ तैराकी प्रतियोगिता में गुजराती स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन…

तैराकी प्रतियोगिता में गुजराती स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन…

4
0

गौरव पथ में स्थित अक्षांश इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में रविवार को आयोजित राजनांदगांव स्विमथॉन 2026 में तैराकी प्रतियोगिता में ओंकार ढीमर ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में हासिल किया तृतीय स्थान, होमेश्वरी पटेल ने भी लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

तैराकी के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने वाली प्रतियोगिता में गुजराती स्कूल के दो विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। तैराकी की इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 9वीं के छात्र ओंकार ढीमर तथा कक्षा 7वीं की छात्रा होमेश्वरी पटेल ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में ओंकार ढीमर ने अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर बैक स्ट्रोक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर बैक स्ट्रोक तथा 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में भी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 7वीं की छात्रा होमेश्वरी पटेल ने 25 मीटर फ्री स्टाइल एवं 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस तैराकी प्रतियोगिता में दुर्ग, भिलाई, रायपुर, अंबिकापुर, कवर्धा, धमतरी, रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली तैराकों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ओंकार ढीमर द्वारा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में तृतीय स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए गौरव की बात रही।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन को उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा शुक्ला ने ओंकार धीमर एवं होमेश्वरी पटेल को प्रतियोगिता में सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा शुक्ला उपप्राचार्य श्रीमती अर्पणा श्रीवास्तव स्पोर्ट्स शिक्षिका सुधा साहू एवं अनुसुईया साहू एवं संस्था के अध्यक्ष विनय पटेल, उपाध्यक्ष पवन पटेल, सचिव सीए रूपम सोनछात्रा, कोषाध्यक्ष हिमांशु पटेल, कार्यकारिणी सदस्य सूरज बुद्धदेव, पीयूष पटेल एवं अन्य सदस्यों ने भी दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशेष रूप से ओंकार ढीमर द्वारा प्राप्त तृतीय स्थान की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार ने इसे विद्यार्थियों के साथ-साथ पूरे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया।

विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों के कोच, सुधा साहू एवं अनुसुईया साहू के मार्गदर्शन और सहयोग से विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

गुजराती स्कूल के विद्यार्थियो की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराने की बात कही। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि मेहनत, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here