Home छत्तीसगढ़ पान दुकान एसो. ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए आयुक्त को दिया...

पान दुकान एसो. ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए आयुक्त को दिया 250 चादर दान

118
0

राजनांदगांव (दावा)। शहर में संचालित पान दुकान एसोसिएशन संघ ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए निगम आयुक्त चन्द्रकांत कौशिक को 250 चादर दान में दिया। एसोसिएशन के सचिन चौरसिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मरीजों के बेड में बिछाने के लिए एसोसिएशन द्वारा आयुक्त चन्द्रकांत कौशिक को चादर दान दिया गया है। इस दौरान एसोसिएशन के नोहरा पान सेंटर के रवि मोहबिया, सोनी पान सेंटर के सुरेन्द्र सोनी, चौरसिया पान सेंटर के सचिन चौरसिया, मनोहर पान सेंटर के संजू कटियारा, सिन्हा पान सेंटर के हेमंत सिन्हा, सांई पान सेंटर के संतोष यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here