Home छत्तीसगढ़ धान के अंतर की राशि एकमुश्त देने की मांग

धान के अंतर की राशि एकमुश्त देने की मांग

93
0

जिला किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन राजनांदगांव (दावा)। जिला किसान संघ ने धान के अंतर की राशि को तीन किश्त के बजाय एक किश्त में देने सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिला अध्यक्ष सुदेश टीकम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी अंतर की राशि को तीन किश्तों में देने का फैसला किया गया है। यह गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को एक किश्त में ही अंतर की राशि देना चाहिए। इसके अलावा किसान संघ ने कर्जमाफी की पूरी राशि सहकारी बैंक के अलावा राष्ट्रीयकृत बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों को भी तत्काल देने की मांग की। वहीं किसान संघ ने समर्थन मूल्य में मक्का खरीदने एवं आरबीसी 6-4 में संशोधन कर प्रति हेक्टर कम से कम 25000 रुपए क्षतिपूर्ति का प्रावधान कर चना, गेहूं, दलहन-तिलहन के किसानों को राहत प्रदान करने के अलावा मौसम के कारण वनोपज प्रभावित होने पर संग्राहकों को क्षतिपूर्ति का प्रावधान कर इसी सीजन में लाभ देने की मांग भी की।
आर्थिक परेशानी झेल रहे किसान व मजदूर
सुदेश टीमक ने कहा कि कृषि उपज मंडी में धान की आवक तेज हो गई है, लेकिन कार्य अवधि में कटौती के कारण सभी किसानों का धान समय पर नही बिक पा रहा है। किसान को एक काम के लिए बार-बार जाना पड़ रहा है। ऐसे में सामान्य रूप से खरीदी, तौलाई की व्यवस्था करने की मांग की। किसान संघ ने क्वारेंटाईन सेंटर में नागरिकों को आवास, भोजन, दवाई इत्यादि की जवाबदेही भी शासन से उठाने की मांग की गई है। किसान संघ ने कहा कि छग में किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ी है और बाजार की भी। रबी फसले बेमौसम बारीश से बर्बाद हुई है एवं सब्जी किसानों को परिवहन मजदूर एवं बाजार में कीमत नही मिलने के कारण भारी घाटा हुआ है, जिससे वनोपज किसानों का भारी नुकसान हुआ है। संघ ने कहा कि गर्मी धान की कीमत भी समर्थन मूल्य से काफी कम है। चार-चिरौंची, महुआ, तेन्दुपत्ता की उपज कम होने से वनोपज संग्रहाकों की आय कम हुई है। हर वर्ग का किसान आर्थिक परेशानी झेल रहा है।
ऐसे समय में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों के साथ खड़े होने की जरूरत है। ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान संघ के अजय मेश्राम, जगमोहन जंघेल, उमेश वर्मा, शाम साय सिन्हा, सेवक राम वर्मा, कुमार कोरेटी, रामअधार साहू, विकास लाऊत्रे, रमाकांत बंजारे, भागवत दास साहू, ईतवारी बांधव मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here