Home छत्तीसगढ़ जोंधरा में नल-जल योजना ठप्प, पानी के लिए त्राहिमाम्

जोंधरा में नल-जल योजना ठप्प, पानी के लिए त्राहिमाम्

81
0


(राजेश मेश्राम)
जोंधरा (दावा)। छुरिया विकासखंड के आश्रित ग्राम पंचायत जोंधरा में इन दिनों ग्रामीणों में त्राही-त्राही मची हुई है, शासन द्वारा अब से २० वर्ष पूर्व लगाये गये नल-जल योजना इस समय पूरी तरह से ठप्प पडी हुई है। ग्रामीण दो-तीन किलोमीटर दूर स्थित कुओं और हैंडपंपों से पानी लाने मजबूर है।
ग्राम पंचायत जोंधरा कुल ०९ वार्डो में बंटा हुआ है, जहां अब तक ११ हैण्डपंपो की खुदी करवाई जा चुकी है, पर पीने लायक पानी सिर्फ दो हैण्डपंपो को छोडक़र कही नही है। जिसमें एक पंप पर बोरिंग लगाया गया है एवं दूसरे पंप में नलजल योजना वाला मोटर लगाया गया है । नलजल योजना वाला बंद हो जाने के कारण १८०० की इस आबादी वाले ग्राम जोंधरा के ग्रामीण मात्र एक ही हैण्डपंप पर निर्भर हो गये है। जिसके चलते ग्रामीणों को पीनें के पानी के लिए रतजगा करना पड़ रहा है।
वैसे भी ग्राम जोंधरा बीते कई वर्षो से आर्सेनिक की समस्या से जूझ रहा है। यहां पर कही भी बोरिंग खोदा जाये वहां का पानी आयरन युक्त ही निकलता है, जो थोड़ी देर में ही लाल हो जाता है। ग्रामीण पीने का पानी एक ही हैण्डपंप से पूरा नही होने के कारण गांव के नजदीक खेतों में बनें पुराने कुओं से भी पानी ला रहेे है। पिछले कई वर्षो से इन कुओं की ना तो साफ-सफाई की गई है और ना ही पानीं को साफ रखने किसी कीटनाशक का उपयोग ही इन कुंओं में किया गया है इससे आशंका है कि ग्राम में कभी भी संक्रमण का विस्फोट हो सकता है।
सरपंच को कोस रहे ग्रामीण
ग्राम में पेयजल की गम्भीर समस्या के लिए ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच सुरेन्द्र मेश्राम को दोषी मानते हुए कोस रहे है , ग्रामीणों का मानना है कि १४वें वित्त का पैसा पहले से ही पंचायत में बचा हुआ हैं। सरपंच चाहे तो इस राशि का उपयोग करते हुए नलजल योजना जिसका कनेक्शन विद्युत विभाग द्वारा काट दिया गया है जुड़वा सकते है पर सरपंच को ग्रामीणों की कोई परवाह नही हेँै।
ग्राम जोंधरा में पानी की गम्भीर समस्या को देखते हुए शासन से तीन दिन के अंद पानीं की समस्याओं को बहाल करने की मांग की है नही तो जल संकट से निपटने के लिए ग्रामीण सोशियल डिस्टेंस बनाकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सरपंच सुरेन्द्र मेश्राम ने बताया कि पंचायत में कितनी राशि बाकी है इसकी जानकारी जनपद के न तो सीईओ ने और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी ने दी है। सच्चाई यह है कि पंचायत में हमारे पास खर्च करनें के लिए कोई राशि नहीं है। ग्राम हित में नलजल कनेक्शन महीने भर पहले विद्युत विभाग को बोलकर चालू कराया गया था, किंतु आज पर्यन्त बिजली बिल की राशि जमा नही की जा सकी है, जिसके कारण विद्युत विभाग ने लाईन काट दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here