Home छत्तीसगढ़ डॉ. रमन ओछी राजनीति छोडक़र जनता और सरकार का सहयोग करें-कुलबीर छाबड़ा

डॉ. रमन ओछी राजनीति छोडक़र जनता और सरकार का सहयोग करें-कुलबीर छाबड़ा

95
0

संकट की घड़ी में डॉ. रमन सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र से नदारद
राजनांदगांव(दावा)। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने राजनांदगांव के विधायक और प्रदेश के पूर्व मूख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि रमन सिंह घढिय़ाली आंसू बहाना बंद करें, जो खुद मुख्यमंत्री रहते हुए पूरे प्रदेश की बात तो छोड़ो अपने विधानसभा छेत्र राजनांदगांव की जनता को उनका अधिकार नहीं दिला सके, वे क्या विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कर रहे हैं। राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में ही हजारों फर्जी राशन कार्ड का घोटाला हुआ। मजदूरों, जनता का राशन डकारने वाले भाजपाइयो को संरक्षण देने वाले खुद डॉ.रमन सिंह हैं, तभी तो भ्रष्टाचारी भाजपाइयो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई, बल्कि सरकारी कर्मचारियों के उपर अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
श्री छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हर जनहितकारी योजनाओं और कार्यों की प्रगति होते देख डॉ. रमन सिंह तिलमिला गये हैं। श्री बघेल ने कोरोना वायरस महामारी के समय छत्तीसगढ़ राज्य को जिस स्थिति में संभाल कर रखा हैं और लगातार महामारी के नियंत्रण के लिए और जनता की आवश्यक वस्तुओं के पूर्ति के लिए सहायक बने हुए हैं, जिसे छत्तीसगढ की जनता जिसमें व्यापारी, किसान, मजदूर एवं जनसामान्य अच्छे से समझ रहा है। महामारी नियंत्रण की छत्तीसगढ सरकार के क्रियाकलापों की प्रशंसा खुद केन्द्र शासन ने की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्तमान में फैली महामारी के लिए केन्द्र सरकार व्दारा बनाई गई कार्य योजना के हर बिन्दु पर केन्द्र सरकार का साथ दे रहे हैं। डॉ. रमन सिंह को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बघेल को कर्तव्य निर्वहन का संदेश देने का जरूरत नहीं हैं। जो विधायक इतनी बड़ी महामारी में अपने निर्वाचन क्षेत्र छोड कर गायब रहता हो और बीच मे एक-दो दिन आकर बाघनदी पहुंच जाएं और वहां से खामियां निकालने का प्रयास कर वापस चले जाएं, ये ओछी राजनीति नहीं तो और क्या है? जबकि वर्तमान जनसेवा और मानवता का है, इस कार्य को मुख्यमंत्री श्री बघेल कर रहे हैं। डॉ. रमन सिंह को श्री बघेल से यह सीख लेनी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बाघनदी बार्डर में मजदूरों को उनके निवास स्थान भेजने के लिए सैकड़ों बसें भूपेश बघेल के निर्देश पर ही चलाई जा रही है और उनकी निगरानी और व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा एवं रूचिर गर्ग खुद बाघनदी बार्डर का निरीक्षण कर व्यवस्था को लगातार गति दे रहे हैं। यह सब बातें डॉ. रमन सिंह को हजम नहीं हो रही हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोरोना महामारी के विषय में सार्थक सुझाव दिए हैं, जबकि डॉ. रमन सिंह को न तो प्रधानमंत्री ने कुछ पूछपरख की है और न तो उनकी पार्टी ने इस बाबत कोई राय मशवरा किया है। उसी उत्तेजना का परिणाम है कि अपने क्षेत्र में जनहित, जनसेवा का काम छोडक़र अपने बंगले से निकल कर बाघनदी बार्डर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने कर्तव्यो के प्रति सचेत और सजग हैं, इसलिए डॉ. रमन सिंह को ओछी राजनीति छोडक़र जनसेवा और जनकल्याण में कार्य कर रही भूपेश सरकार का सहयोग इस आपातकाल की स्थिति में करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here