Home छत्तीसगढ़ कन्हारपुरी वार्ड के लोगों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

कन्हारपुरी वार्ड के लोगों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

110
0

रेत से भरे वाहनों से सडक़ की दुर्दशा
राजनांदगांव(दावा)। जिले में रेत का उत्खनन जोरो से चल रहा है वही राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जंगलेश्वर में बिना माप दंड के रेत का उत्खनन व्यापक रूप में चल रहा है। शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का की धज्जियां उड़ाते हुए रेत की निकासी हो रही है। वहीं जंगलेशर खदान से कन्हारपुरी होते भारी वाहने सीआईटी कॉलेज के पास नेशनल हाइवे से आवाजाही कर रहे हैं। रेत से भरी भारी वाहनों से कन्हारपुरी से सीआईटी कॉलेज तक का रोड पूरी तरह बर्बाद हो गया है। मामले को लेकर कन्हारपुरी के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और चक्का जाम की तैयारी में है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले नेशनल हाईवे से (सीआईटी कालेज) कन्हारपुरी जर्जर हो चुके सडक़ पर एक बुजुर्ग अपने परिवार के साथ गिर कर घायल हो गए। यह सडक़ रेत निकासी कर रहे वाहनों के कारण पूरी तरह खराब हो गई है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन इस सडक़ पर दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसे स्थिति में पूर्ण जिम्मेदारी शासन में बैठे लोगों की है। एक ओर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है, वहीं दूसरी ओर इन ठेकेदारों को खुला संरक्षण मिला हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here