Home छत्तीसगढ़ बाहरी लोगों के आवागमन से टेड़ेसरा में आक्रोश

बाहरी लोगों के आवागमन से टेड़ेसरा में आक्रोश

130
0

राजनांदगांव(दावा)। ग्राम पंचायत टेडेसरा लाकडाउन कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी के संक्रमण के चलते पूरे भारत में लाक डाउन 22 मार्च से लागू है। पूरे भारत में दिनोंदिन मौतों की संख्या बढ़ रही है और संक्रमित लोगों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है, लेकिन जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर की दूरस्थ ग्राम पंचायत टेडेसरा के ग्रामीणों ने बताया कि इंडस्ट्रीज एरिया होने की वजह से बाहरी राज्यों वाले लोगों का आना-जाना प्रतिदिन हो रहा है, जिसके कारण से ग्राम टेडेसरा में कोरोना वायरस फैलने की संभावना जताई जा रही है।
ग्रामीण जन एवं सरपंच दानी देवलाल साहू ने बाहरी राज्यों से आने वाले एवं जाने वालों को राजनांदगांव एसडीएम द्वारा गियर कान कंपनी में काम करने वाले मजदूर को नारद निर्मलकर, लक्की यादव एवं अन्य उनके दो साथियों को राय गढ के लिए परमिशन दिया गया है ऐसे ही बाहरी राज्यों से टेडेसरा पर आवागमन सतत जारी है जिसके कारण से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है कि बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को द्वारा गांव में संक्रमण होने की संभावना प्रबल होती जा रही है जिसके कारण से ग्रामीणों में भारी आक्रोश जताया है और शासन-प्रशासन को अवगत कराने के पश्चात भी बाहरी राज्यों के व्यक्तियों का आना जाना हो रहा है। आवागमन को प्रतिबंधित किया जाए ताकि करोना वायरस वैश्विक महामारी से गांव एवं ग्रामीणों को सुरक्षित किया जा सके। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा है। शासन-प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि वैश्विक महामारी पर अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here