Home छत्तीसगढ़ होम क्वारेंटाइन नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

होम क्वारेंटाइन नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

91
0

सीएचएमओ ने जारी किया निर्देश, क्वारेंटइन हुए व्यक्ति अवधि पूरा होने तक रहेंगे सेंटर में
राजनांदगांव(दावा)। जिले में कोरोना का कहर जारी है। जिले में पिछले चार-पांच दिनों में 21 एक्टिव मामले सामने आए हंै। नए मामले में दूसरे प्रदेशों से यहां आए प्रवासी मजदूरों में पाए गए हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए सीएचएमओ डॉ मिथलेश चौधरी ने होम क्वारंटाइन हुए लोगों को नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
सीएचएमओ डॉ चौधरी ने बताया कि कोविड 19 से आम लोगों को बचाने अन्य राज्यों से पहुंचे व्यक्तियों को क्वारंटाइन होना अनिवार्य है। कोई भी व्यक्ति दूसरे राज्यों से यहां पहुंचे हैं तो उन्हे क्वारंटाइन होना अनिवार्य है और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो महामारी कानून भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के धारा 51 से 60 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
होम क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्ति के परिवार भी रहेंगे क्वारेंटाइन
डॉ चौधरी ने बताया कि बाहर से पहुंचे व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है तो उसके परिवार के सदस्य भी अवधि तक क्वारंटाइन में रहेंगे। घर के किसी भी सदस्य को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। दूसरे राज्य से पहुंचे व्यक्ति अगर बाहर घुमते पाए गए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि होम क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्ति के घर में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति उसके घर में प्रवेश नहीं करेंगे। वहीं दूसरे राज्य से आने की सूचना छिपाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर में 126 होम और 26 लोग क्वारंटाइन सेंटर में
डॉ चौधरी ने बताया कि राजनांदगांव नगरीय निकाय क्षेत्र में वर्तमान में 126 लोग होम क्वारंटाइन और 62 लोगों को शासन द्वारा चिन्हांकित क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है। उन्होने बताया कि होम क्वारंटाइन हुए व्यक्ति के घरों में उसके किसी भी रिश्तेदार को जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है उस क्षेत्र में समस्त प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। क्वारंटाइन में रखे गए किसी व्यक्ति को सर्दी-खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ के लक्षण होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने की अपील सीएमएचओ ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here