Home छत्तीसगढ़ शराब दुकान बंद करने की मांग

शराब दुकान बंद करने की मांग

132
0

भारतीय जनता पार्टी गंडई ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव (दावा)। भारतीय जनता पार्टी गंडई मंडल के पदाधिकारियों ने साप्ताहिक लॉक डाउन के दिन शराब दुकान को बंद रखने की मांग की है।
भाजपा नेता खम्हन ताम्रकार ने कहा कि कोरोना संकट के बीच शासन प्रशासन द्वारा जिस उद्देश्य को लेकर सप्ताहिक लाक डाउन कर एक दिन बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। इस फैसले का जिले की जनता और व्यापारी पालन कर रहे हैं और सप्ताह में एक दिन दुकान व बाजार को बंद कर शासन प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं, लेकिन शराब दुकान खुली रहती है। इससे साप्ताहित लॉक डाइन नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि शराब दुकानों में भीड़ उमड़ती है और लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण का खतरा है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टेकन देवांगन, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार, विक्की अग्रवाल, टुमम्न साहू धर्मेन्द्र पटेल, यतीस कुंजाम, दुजे वर्मा, लोमस रजक, लीला साहू, केशव साहू अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here