दुकाने खोलने का आदेश देने कलेक्टर को ज्ञापन
राजनांदगांव(दावा)। कोरोना पाजिटिव के केस मिलने के कारण डोंगरगढ़ क्षेत्र में व्यापार व्यवसाय पूरी तरह ठप्प पड़ा हुआ है। इससे व्यावसायियों में निराशा है तथा आर्थिक क्षति पहुंचने से परेशानियों में घिरे हुए है। भाजपा के शहर अध्यक्ष अमित जैन ने कलेक्टर टी.के. वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कोरोना संकट के कारण बंद पड़े व्यापार-व्यवसाय को समस्या सुलझाने तथा लाक डाउन व अनलाक-1 के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए उन्हें अपनी दुकाने खोलने का आदेश प्रदान करने का निवेदन किया गया है। भाजपा शहर अध्यक्ष श्री जैन ने कलेक्टर को सौंपे अपने ज्ञापन में कहा है कि डोंगरगढ़ शहर में लगातार दो महिने से भी अधिक समय से चिह्नित व्यवसाय को छोडक़र लगभग सभी व्यवसाय बंद पड़े है जिससे व्यावासायियों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। अत: आदेशित नियमों का पालन करते हुए बंद पड़े व्यापार-व्यवसाय को खोलने की अनुमति प्रदान करें। वस्तुत: डोंगरगढ़ के व्यवसायियों सहित राजनांदगांव के व्यवसायी भी कोरोना संकट के चलते धंधा मंदा होने से काफी परेशान हंै। भीषण गर्मी के दिनों में शाम होते ही जैसे ही ग्राहकों की आवक बनी होती है पुलिस की गाडिय़ा के दुकान बंद करने के सायरन बज उठते है। इससे उनका धंधा काफी मार खा रहा है। अनलाक 1 में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक छुट मिलने के बाद भी प्रशासन की कड़ाई इतनी है कि व्यापार व्यवसाय उठ नहीं पा रहा। व्यवसायी इससे चिंतित है।



