राजनांदगांव(दावा)। संस्कारधानी की बिटिया और बहुरानी जो शिक्षिका, लेखिका, कवियित्री, ज्योतिर्विद, प्रेरणास्पद वक्ता, मंच संचालक जैसी बहुमुखी प्रतिभा की धनी इंजी शालिनी और सौरभ चितलांग्या ने भारतीय जनता पार्टी की उत्कृष्ट और सर्वोच्च सोच एवं कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर डॉ रमन सिंह, संतोष पाण्डे सांसद, अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव की उपस्थिति में उनका आशीर्वाद लेकर एवं तरुण लहरवानी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता स्वीकार की।
इस अवसर पर उनकी सकारात्मक ऊर्जा और उत्कृष्ट कार्यों हेतू और भविष्य में उनके पार्टी के प्रति ईमानदार कोशिश के साथ प्रगति हेतू शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर दक्षिण मंडल महामंत्री आकाश चोपडा, नेता प्रतिपक्ष किसुन यदु, आशीष जैन उपस्थित थे। उक्त जानकारी कमल सोनी सोशल मीडिया प्रभारी ने दी।



