Home विदेश चीन का अंतरिक्ष यान पहला रोवर लेकर मंगल ग्रह पर उतरा

चीन का अंतरिक्ष यान पहला रोवर लेकर मंगल ग्रह पर उतरा

51
0

बीजिंग। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने शनिवार सुबह पुष्टि की कि मंगल ग्रह के लिए देश का पहला रोवर लेकर एक अंतरिक्ष यान‘लाल’ ग्रह पर उतर गया है। उसने बताया कि एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर लेकर गए अंतरिक्ष यान ‘तिआनवेन-1’ का प्रक्षेपण 23 जुलाई 2020 को किया गया था।

मंगल ग्रह पर पहुंचने वाले रोवर का वजन करीब 240 किलोग्राम है और उसमें 6 पहिए और 4 सौर पैनल हैं तथा वह प्रतिघंटे 200 मीटर तक घूम सकता है। इसमें 6 वैज्ञानिक उपकरण हैं जिनमें बहुवर्णीय कैमरा, रडार और एक मौसम संबंधी मापक है। इसके मंगल ग्रह पर करीब तीन महीने तक काम करने की संभावना है।
संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और चीन के अंतरिक्ष यानों ने हाल ही में मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया।नासा का परसीवरेंस रोवर करीब 7 महीने की यात्रा के बाद 18 फरवरी को मंगल ग्रह पर पहुंचा था। इससे पहले अमेरिका, रूस, यूरोपीय संघ तथा भारत को मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजने में कामयाबी मिल चुकी है। भारत 2014 में मंगल ग्रह की कक्षा में अपना अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक भेजने वाला पहला एशियाई देश बना था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here