Home छत्तीसगढ़ विक्टोरिया स्कूल व ईदगाह में देवव्रत ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

विक्टोरिया स्कूल व ईदगाह में देवव्रत ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

92
0

इस सत्र में खैरागढ़ व छुईखदान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जायेगा

खैरागढ़(दावा)। विधायक देवव्रत सिंह ने मंगलवार एक जून को नगर के विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. सर्वप्रथम नगर के ऐतिहासिक स्कूल डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी (विक्टोरिया) स्कूल पहुंचकर विधायक श्री सिंह ने बाउंड्री वॉल निर्माण सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये मंच निर्माण का भूमिपूजन किया, तत्पश्चात मुस्लिम समाज के ईदगाह परिसर पहुंचकर वहां नमाज अदायगी के लिये चबूतरा के विस्तार के लिये निर्माण कार्य का भूमिपूजन (संग-ए-बुनियाद) मुस्लिम जमात के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया.
इस दौरान विधायक श्री सिंह ने बताया कि नगर के डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल के फर्नीचरों व अन्य सामग्रियों की असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी कर ली जाती है जिसे लेकर सुरक्षा की दृष्टि से संस्था द्वारा स्कूल के पीछे बाउंड्री वॉल निर्माण तथा स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये सांस्कृतिक मंच निर्माण की मांग रखी गई थी जिसे पूरा करते हुये निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया. इसी तरह नगर के मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा भी ईदगाह परिसर में नमाज अता करने के लिये चबूतरा छोटा पड़ रहा था जिसे विस्तृत करने की मांग समाज के लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी जिसे स्वीकृति प्रदान करते हुये निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया.
अंग्रेजी स्कूल संचालन को लेकर आश्वासन
इस दौरान श्री सिंह ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के संचालन को लेकर बताया कि कुछ समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि खैरागढ़ ब्लॉक में स्वामी आत्मानंद स्कूल का संचालन नहीं हो पा रहा है और अंग्रेजी माध्यम में पढऩे वाले बच् चों को समस्या हो रही है, इसे लेकर श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा मार्च में हुये विधानसभा सत्र में प्रदेश के सभी ब्लॉकों में स्वामी आत्मानंद स्कूल का संचालन के लिये 300 करोड़ का बजट प्रावधान किया है जिसमें खैरागढ़ व छुईखदान ब्लॉक भी शामिल है.
इस वर्ष के वित्तीय बजट में खैरागढ़-छुईखदान में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जायेगा जिसके लिये किसी एक स्कूल का चयन किया जायेगा. श्री सिंह ने अंग्रेजी माध्यम में पढऩे वाले छात्रों सहित उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे घबरायें नहीं इस सत्र में खैरागढ़ व छुईखदान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जायेगा और प्रदेश में सत्तारूढ़ भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिये प्रतिबद्ध है.
इस दौरान निवर्तमान नपा अध्यक्ष श्रीमती मीरा चोपड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल रज् जाक खान, गुलाब चोपड़ा, शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, मनराखन देवांगन, निलाम्बर वर्मा, जिला सचिव जफर हुसैन खान, जिला प्रवक्ता अनुराग शांति तुरे, विधायक प्रतिनिधिगण प्रबल खत्री, कपिनाथ महोबिया, जितेन्द्र गौर, प्राचार्य निरजा तिवारी, सीएमओ सीमा बख्शी, उपअभियंता दीपाली तंबोली, किरण सिंह, अनुराग सिंह, मुअज्जन मोहिब्बुल हक, इदरीश खान, ईस्माइल खान, खलील कुरैशी, समशुल होदा खान, हाजी इखलाक मेमन, हाजी रिजवान मेमन, अल्ताफ अली, रियाजुद्दीन कुरैशी, छैल बिहारी तिवारी, मनीष मिश्रा, विद्याभूषण सोनी, यूनूस सोलंकी, राजा सोलंकी, अकबर खान, मतीन खान, पत्रकार विनोद वर्मा, विमल बोरकर, यशराज चतुर्वेदी व आकाश लहरे सहित नागरिकगण उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here