Home देश बच्ची ने पीएम मोदी से की क्यूट शिकायत, विभाग ने किया शिक्षा...

बच्ची ने पीएम मोदी से की क्यूट शिकायत, विभाग ने किया शिक्षा में बदलाव

61
0

देश में जब से कोरोना जैसी महामारी ने जन्म लिया है, तब से ही सम्पूर्ण देश लॉकडाउन जैसी परिस्थिती से जूझ रहा है। समस्त प्रकार के कार्यालय, दफ्तर, दुकानें यहां तक की स्कूल में भी ताले नजर आने लगे हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई घर से ही ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा रही है। टीचर बच्चों को ऑनलाइन आकर पढ़ाते हैं और होमवर्क देते हैं। लेकिन ऐसा करना एक क्यूट सी बच्ची को पसन्द नहीं आया। ऑनलाइन क्लास की टाइमिंग और होमवर्क से परेशान 6 साल की एक कश्मीरी बच्ची ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी शिकायत कर डाली। फिर क्या था यह वीडियो सोशल मीडिया में धूम मचाने लगा।

नरेन्द्र मोदी से शिकायत करने वाली बच्ची कौन है

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिकायत करने वाली 6 साल की क्यूट सी बच्ची का नाम माहिरा इरफान है यह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बटमालू की रहने वाली है। वीडियो में महिरा ने बड़े ही क्यूट अंदाज से मोदी जी से शिकायत की, बच्ची का कहना है कि उसने यह वीडियो इसलिए बनाया क्योंकि उन्हें स्कूल से बहुत सारा होमवर्क मिल जाता है। पीएम मोदी का नाम लेने के बारे में माहिरा ने कहा कि वो जानती हैं कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी हैं और यही वजह थी कि उसने वीडियो में पीएम मोदी का नाम लिया था।

6 साल की माहिरा कोरोना काल में लंबी ऑनलाइन क्लासेस और शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले होमवर्क से परेशान हो गई है। और अपनी परेशानी बताने के लिए उसने इसकी शिकायत वीडियो के माध्यम से पीएम मोदी जी से कर डाली। बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट करते हुए स्कूली बच्चों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए शिक्षा विभाग को 48 घंटे के अंदर नीति बनाने का निर्देश दिए।

बच्ची की अपील रंग लाई

बच्ची की इस क्यूट सी अपील ने आखिरकार रंग ला ही दिया। ट्विटर के माध्यम से मनोज सिन्हो ने बताया कि बच्ची की क्यूट अपील को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव किए गए हैं। जैसे कि प्री प्राइमरी के बच्चों की क्लास दिनभर में 30 मिनट से ज्यादा नहीं होगी। इसी तरह पहली से आठवीं तक की कक्षाएं डेढ़ घंटे के अधिकतम दो सत्रों में पूरी होगीं। और कक्षा 5 के बच्चों को होमवर्क नहीं देने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here